• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo A3X 4G वेरिएंट के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, इस प्रोसेसर के साथ आएगा!

Oppo A3X 4G वेरिएंट के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, इस प्रोसेसर के साथ आएगा!

Oppo A3X को Snapdragon 6s Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके डिस्प्ले फीचर्स और साइज को भी लीक किया गया है।

Oppo A3X 4G वेरिएंट के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, इस प्रोसेसर के साथ आएगा!

Photo Credit: Oppo

Oppo A3X 5G को इसी महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Oppo A3X 4G के कैमरा फीचर्स को भी लीक किया गया है
  • फोन में 6.67-इंच HD+ (720x1,604 पिक्सल) LCD डिस्प्ले शामिल हो सकता है
  • Snapdragon 6s Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है Oppo का 4G फोन
विज्ञापन
Oppo ने हाल ही में भारत में Oppo A3X 5G को लॉन्च किया और अब इसके 4G वेरिएंट की जानकारियां ऑनलाइन लीक होनी शुरू हो चुकी हैं। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को लॉन्च से पहले लीक किया गया है, जिसमें दावा किया है कि Oppo A3X को Snapdragon 6s Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके डिस्प्ले फीचर्स और साइज को भी लीक किया गया है। इसके अलावा, दावा किया गया है कि अपकमिंग Oppo स्मार्टफोन में 5,100mAh क्षमता की बैटरी मिलेगी। चलिए Oppo A3X 4G के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिप्सटर सुधांशु अंबोरे (@Sudhanshu1414) ने 91Mobiles के साथ मिलकर Oppo A3X 4G के ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स लीक किए हैं। दावा किया गया है कि अपकमिंग फोन Qualcomm के Snapdragon 6s Gen 1 चिपसेट पर काम करेगा, जिसे LPDDR4x रैम और eMMC 5.1 स्टोरेज टाइप के साथ जोड़ा जाएगा। फोन में 6.67-इंच HD+ (720x1,604 पिक्सल) LCD डिस्प्ले के शामिल होने की भी जानकारी है। बताया गया है कि यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा।

Oppo A3X 4G के कैमरा फीचर्स को भी लीक किया गया है, जिसके अनुसार, अपकमिंग Oppo फोन में पीछे की तरफ 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक फ्लिकर सेंसर होने होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। ऐसा कहा गया है कि इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 5, एक 3.5mm ऑडियो जैक और ब्लूटूथ 5 शामिल है। फोन के साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होने की खबर है। इसमें कथित तौर पर 5,100mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 45W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ऐसा भी कहा गया है कि इसका माप 165.77x76.08x7.68 mm और वजन 186 ग्राम होगा। फिलहाल Oppo ने अपकमिंग A3X 4G वेरिएंट के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

इस महीने की शुरुआत में Oppo ने भारत में A3X 5G को लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 12,499 रुपये है। इस कीमत में 4GB + 64GB स्टोरेज ऑप्शन लॉन्च किया गया है, जबकि एक 4GB + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन भी है, जिसकी कीमत 13,499 रुपये रखी गई है। फोन में 5,000mAh बैटरी मिलती है और यह MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1604 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OPPO A3x, Oppo A3X 4G, Oppo A3X 4G Specifications
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »