Redmi 14C 5G या Oppo A3x 5G, Rs 10 हजार से कम में कौन सा है बेस्ट?

Oppo A3x 5G उन यूजर्स को लुभा सकता है जो एक सस्ता फोन क्विक चार्जिंग फीचर के साथ चाहते हैं।

Redmi 14C 5G या Oppo A3x 5G, Rs 10 हजार से कम में कौन सा है बेस्ट?

Redmi 14c 5G में 6.88 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है

ख़ास बातें
  • Oppo A3x 5G की कीमत Rs 8,999 रुपये से शुरू होती है।
  • Redmi 14C 5G की कीमत भारत में 9,999 रुपये से शुरू है।
  • Redmi फोन में बड़ी बैटरी है, 50MP मेन कैमरा है।
विज्ञापन
Redmi 14C 5G और Oppo A3x 5G, दोनों ही ऐसे बजट स्मार्टफोन हैं जो 5G कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं। दोनों ही फोन में कई आकर्षक फीचर्स मिलते हैं। लेकिन किसी एक को चुनना हो तो कौन सा फोन होगा बेहतर? हम यहां पर Redmi 14C 5G और Oppo A3x 5G के फुल स्पेसिफिकेशंस की तुलना करके आपको बता रहे हैं। 

Redmi 14C 5G vs Oppo A3x 5G: Display
Redmi 14C 5G में 6.88 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस फीचर भी मौजूद है। वहीं, Oppo A3x 5G में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट है। लेकिन ओप्पो के फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है जो रेडमी के फोन से ज्यादा है। ओप्पो के फोन में IP54 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टीफिकेशन भी मिल जाता है। रेडमी के फोन में बड़ा डिस्प्ले है, लेकिन ओप्पो के फोन में ज्यादा चमकदार डिस्प्ले, और ड्यूरेबिलिटी भी मिल जाती है। 

Redmi 14C 5G vs Oppo A3x 5G: Processor
Redmi 14C 5G में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है। यह 6GB रैम के साथ पेअर किया गया है। Oppo A3x 5G में Dimensity 6300 चिपसेट लगा है जो 6nm प्रोसेसिंग पर बना है। 

Redmi 14C 5G vs Oppo A3x 5G: Battery
Redmi 14C 5G में 5160mAh की बैटरी है और साथ में 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं, Oppo A3x 5G फोन में 5100mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। यहां पर Redmi का फोन बैटरी क्षमता में आगे है लेकिन ओप्पो का फोन फास्ट चार्जिंग में आगे निकल जाता है।  

Redmi 14C 5G vs Oppo A3x 5G: Camera
Redmi 14C 5G में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा है। वहीं, Oppo A3x 5G में 8MP मेन कैमरा है और 5MP फ्रंट कैमरा है। यहां पर रेडमी का फोन कैमरा के मामले में बेहतर साबित हो सकता है। हालांकि, Oppo के फोन में 1080p वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड करने की क्षमता है। रेडमी का फोन यह फीचर नहीं देता है। लेकिन फोटोग्राफी के मामले में रेडमी फोन साफतौर पर विजेता नजर आता है। 

Pricing
Redmi 14C 5G की कीमत भारत में 9,999 रुपये से शुरू है। यह ओप्पो के फोन से प्राइस में कुछ ज्यादा है। Oppo A3x 5G की कीमत Rs 8,999 रुपये से शुरू होती है। Redmi फोन में बड़ी बैटरी है, 50MP मेन कैमरा है। वहीं, Oppo A3x 5G उन यूजर्स को लुभा सकता है जो एक सस्ता फोन क्विक चार्जिंग फीचर के साथ चाहते हैं। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1604 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »