Oppo A3s जल्द आएगा भारत, कीमत होगी 10,990 रुपये

Oppo A3s को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्टोरेज और रैम पर आधारित ओप्पो ए3एस के दो वेरिएंट होंगे- 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज व 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जुलाई 2018 19:08 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए3एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा
  • ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है Oppo A3s
  • सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
Oppo A3s को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्टोरेज और रैम पर आधारित ओप्पो ए3एस के दो वेरिएंट होंगे- 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज व 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि भारत में ओप्पो ए3एस की कीमत 10,990 रुपये से शुरू होगी। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रगैन 450 प्रोसेसर होगा और यह दो रियर कैमरे के साथ आएगा। इस फोन का सेल्फी कैमरा ओप्पो के एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 से लैस होगा। गौर करने वाली बात है कि अभी अप्रैल महीने में चीनी मार्केट में Oppo A3 को लॉन्च किया गया था। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले और iPhone X जैसे नॉच के साथ आता है।
 

Oppo A3s की भारत में कीमत

भारत में ओप्पो ए3एस की कीमत 10,990 रुपये होगी। इस दाम में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। यह स्मार्टफोन रेड और डार्क पर्पल रंग में आएगा।
 

Oppo A3s स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम ओप्पो ए3एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) 'सुपर फुल स्क्रीन' डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी और 3 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

ओप्पो ने अपने इस फोन में स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4R 5G vs Moto G37 Power vs Redmi 15 5G: कौन बेहतर?
  2. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  3. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  4. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  5. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  2. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
  3. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  4. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
  5. Bitcoin की मार्केट वैल्यू कुछ महीनों में 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा गिरी
  6. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  7. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  8. Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
  9. Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.