Oppo A3s का किफायती वेरिएंट हुआ और सस्ता

Oppo A3s स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक शानदार मौका है। ओप्पो ए3एस के दाम में कटौती कर दी गई है।

Oppo A3s का किफायती वेरिएंट हुआ और सस्ता

Oppo A3s का किफायती वेरिएंट हुआ और सस्ता

ख़ास बातें
  • ओप्पो ए3एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलता है
  • 4230 एमएएच की बैटरी है Oppo A3s में
  • सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन
Oppo A3s स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक शानदार मौका है। ओप्पो ए3एस के दाम में कटौती कर दी गई है। इस साल जुलाई में लॉन्च हुए Oppo A3s के 2 जीबी वेरिएंट को अब 8,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। याद करा दें कि,पिछले महीने ओप्पो ए3एस के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में भी 1,000 रुपये की कटौती की गई थी। Oppo A3s के 2 जीबी वेरिएंट की कीमत में कटौती की जानकारी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके दी है।

हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने इस साल जुलाई में Oppo A3s के 2 जीबी वेरिएंट को 10,990 रुपये में भारतीय बाजार में उतारा था। याद करा दें कि, अक्टूबर में ओप्पो ए3एस के 2 जीबी और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई थी। 10,990 रुपये में लॉन्च किए गए Oppo A3s स्मार्टफोन को 9,990 रुपये में बेचा जा रहा था। मुंबई के जान-माने विक्रेता महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके बताया है कि ओप्पो ए3एस अब 8,990 रुपये में बेचा जाएगा। यानी 2 जीबी वेरिएंट की कीमत में पूरे 1,000 रुपये की कटौती हुई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर ओप्पो ए3एस का 2 जीबी वेरिएंट नई कीमत पर बेचा जा रहा है।
 

Oppo A3s स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम ओप्पो ए3एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) 'सुपर फुल स्क्रीन' डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 2/ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

ओप्पो के इस फोन की स्टोरेज 16/ 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »