Oppo A12s ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Oppo A12s के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प को 129 डॉलर (लगभग 9,700 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह ब्लू और ग्रे रंग की दो ग्रेडिएंट शेड्स में आता है।

Oppo A12s ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Oppo A12s में MediaTek Helio P35 चिपसेट दिया गया है

ख़ास बातें
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप और 4,230mAh बैटरी से लैस आता है Oppo A12s
  • फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर भी शामिल है नए ओप्पो फोन में
  • कंबोडिया में 129 डॉलर (लगभग 9,700 रुपये) में लॉन्च हुआ है स्मार्टफोन
विज्ञापन
Oppo A12s को कंबोडिया में लॉन्च कर दिया गया है। नया फोन Oppo A12 के समान स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। फोन में MediaTek Helio P35 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा और 4,350mAh की बैटरी मिलती है। इन स्पेसिफिकेशन को देखा जाए, तो ओप्पो ए12 लगभग ओप्पो ए12 जैसा ही है। केवल एक वास्तविक अंतर इसके रंग विकल्प में है। नए Oppo A12s में नए ग्रे और ब्लू रंग मिलते हैं।
 

Oppo A12s price

ओप्पो ए12एस के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प को 129 डॉलर (लगभग 9,700 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह ब्लू और ग्रे रंग की दो ग्रेडिएंट शेड्स में आता है। Oppo A12s के लॉन्च की घोषणा कंपनी ने ओप्पो कंबोडिया फेसबुक पेज पर की है।
 

Oppo A12s specifications

डुलअ सिम (नैनो) Oppo A12s फोन एंड्रॉयड पाई आधारित कलरओएस 6.1.2 पर काम करता है। इस फोन में 6.22 इंच एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) डिस्प्ले, 88.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दी गई है।

ओप्पो ए12 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसका दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल सेंसर से लैस आता है। यह डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए आपको 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। यह कैमरा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में सेट किया गया है।

स्मार्टफोन में 32 जीबी स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की बैटरी क्षमता 4,230 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो ए12एस में 4जी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस मौजूद हैं। इसके बैक में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। इसके अलावा फोन फेस अनलॉक सपोर्ट करता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »