OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro का लॉन्च 18 जून को हो सकता है। कंपनी की ओर से ये दोनों पावरफुल स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में पेश किए जाएंगे। स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। अब लॉन्च से पहले चीन में वनप्लस के प्रेसिडेंट Louis Li Jie ने इन स्मार्टफोन्स के बारे में अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है।
आगामी स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का OV50D प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। OnePlus Turbo 6X में 7,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।