OnePlus स्मार्टफोन यूज़र्स को जल्द मिलेगा ये नया फीचर

बता दें, यह पहली बार नहीं है कि कपंनी ने ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले फीचर की जानकारी दी हो, इससे पहले मार्च में भी कंपनी ने ऐलान किया था कि जल्द ही वनप्लस स्मार्टफोन में इस फीचर को लाया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 जुलाई 2020 16:57 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus के फैन्स ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले फीचर की कर रहे थे मांग
  • कंपनी के को-फाउंडर Pete Lau ने ट्वीट की टीज़र तस्वीर
  • Android 11 या OxygenOS 11 अपडेट के साथ पेश किया जा सकता है फीचर

Pete Lau ने किया "11 'on display' का जिक्र

OnePlus स्मार्टफोन में Always-on Display फीचर मिलने वाला है, जिसकी जानकारी कंपनी के को-फाउंडर Pete Lau ने टीज़र के जरिए सार्वजनिक की।  बता दें, यह पहली बार नहीं है कि कपंनी ने ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले फीचर की जानकारी दी हो, इससे पहले मार्च में भी कंपनी ने ऐलान किया था कि जल्द ही वनप्लस स्मार्टफोन में इस फीचर को लाया जाएगा। हालांकि, यदि आपको लगता है कि लेटेस्ट खबर में इस फीचर के आने की सटिक तरीख का ऐलान कर दिया गया है, तो यहां आपको थोड़ी निराशा हाथ लगने वाली है। दरअसल, लेटेस्ट ऐलान में भी इस फीचर रोलआउट टाइमलाइन का जिक्र नहीं किया गया है, हालांकि टीज़र से यह अटकले लगाईं जा रही है कि ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले फीचर Android 11 या OxygenOS 11 अपडेट के साथ वनप्लस स्मार्टफोन में आ सकता है। वनप्लस कंपनी अब-तक अपने स्मार्टफोन में ओलेड स्क्रीन का इस्तेमाल करती आई है, OnePlus 3 के बाद से ही सभी डिवाइस में इस स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है। ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर को ओलेड स्क्रीन के साथ बेहतर तरीके से पेश किया जा सकता है।
 

Pete Lau के लेटेस्ट ट्वीट की बात करें, तो इसमें एक घड़ी की तस्वीर साझा की गई है जिसमें 11 बज रहे हैं। केवल घड़ी में ही नहीं बल्कि को-फाउंडर के ट्वीट कैप्शन में भी 11 का जिक्र किया गया है, उन्होंने लिखा, "11 'on display' "। तस्वीर और कैप्शन से इशारा मिला है कि Always-on Display फीचर OnePlus फोन में या तो Android 11 अपडेट के साथ आ सकता है या फिर OxygenOS 11 अपडेट के साथ।

गौरतलब है कि वनप्लस फैन्स लम्बे समय से इस फीचर का इंतज़ार कर रहे थे, वहीं फैन्स की उत्सुकता को देखते हुए कंपनी ने भी मार्च में ऐलान कर दिया था कि इस फीचर को वनप्लस फोन में अगस्त या फिर सितंबर तक लाया जाएगा। हालांकि, उस वक्त भी यह साफ नहीं किया गया था कि यह फीचर किस स्मार्टफोन में पेश किया जाएगा। हालांकि, जल्द ही OnePlus 6 में एंड्रॉयड 11 अपडेट पेश किया जा सकता है, तो ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस फोन में ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले पेश किया जा सकता है।

इस वक्त यह भी साफ नहीं है कि वनप्लस स्मार्टफोन के पुराने स्मार्टफोन को यह फीचर अपडेट के जरिए प्राप्त होगा भी या नहीं। भले ही अभी इस फीचर के आने की सटीक जानकारी सामने नहीं आई हो, लेकिन अब इसे पेश करने में ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए।
Advertisement

अपडेट के साथ भविष्य में जोड़े जाने वाले फीचर्स की बात करें, तो कंपनी गैलरी में छिपी तस्वीरों के लिए फिंगरप्रिंट लॉक, चार्ज पूरा होने पर आने वाली नोटिफिकेशन, ऐप ड्रावर फोल्डर और Zen mode के अन्य फीचर्स पेश कर सकती है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 6, OnePlus 8, OnePlus Always on display
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  6. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  9. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  10. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.