OnePlus लाने वाली है ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले फीचर, OnePlus 8 सीरीज़ से आगाज़ संभव

OnePlus स्मार्टफोन में 'Ambient display' मौजूद है। इसमें फोन की स्क्रीन पर टैप करने या फोन उठाने पर पर कुछ ही जनकारियां दिखाई देती हैं।

OnePlus लाने वाली है ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले फीचर, OnePlus 8 सीरीज़ से आगाज़ संभव

OnePlus 8 सीरीज़ से अगले महीने उठ सकता है पर्दा

ख़ास बातें
  • OnePlus के प्रशंसक ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले की फीचर कर रहे थे मांग
  • OnePlus 6 में सबसे पहले देखा गया था यह फीचर
  • बैटरी खपत को देखते हुए इस फीचर को बाद में हटा लिया गया
विज्ञापन
स्मार्टफोन की दुनिया में OLED स्क्रीन बेहद ही आम हो चुकी है। कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने सॉफ्यवेयर फीचर भी पेश किए हैं जो ओलेड स्क्रीन की ऑलवेज ऑन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का फायदा उठाते हैं। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus अपने हैंडसेट OnePlus 3 के बाद से ही सभी डिवाइस में ओलेड स्क्रीन का इस्तेमाल करती रही है, लेकिन इसने अब तक ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले फीचर का इस्तेमाल नहीं किया। हालांकि, वनप्लस कम्युनिटी के यूज़र फीडबैक की बदौलत हमें यह जानकारी मिली है कि आने वाले दिनों में वनप्लस के सभी स्मार्टफोन में यह फीचर लाया जाएगा।

OnePlus ने पुष्टि ट्वीट के जरिए की। कहा कि वनप्लस कम्युनिटी द्वारा बार-बार ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले फीचर की मांग की जा रही थी। कंपनी ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह यूज़र्स और कम्युनिटी के फीडबैक को कितनी गंभीरता से लेती है। हाल ही में कंपनी ने खासतौर पर एक 'कम्युनिटी आइडिया' पेज का निर्माण अपने यूज़र्स के लिए किया था, जिसमें उनसे उनके फीचर आइडिया की मांग की गई थी।

वनप्लस के अनुसार, ऑलवेज़-ऑन फीचर टॉप आइडिया था। इसके जरिए कंपनी ने यह पुष्टि भी कर दी कि ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोडक्ट टीम इसपर काम कर रही है और जल्द ही वनप्लस के हर फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इस फीचर को लाया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि यह फीचर वनप्लस 6 में मौजूद था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया। इससे हटाने का कारण बताया गया था बैटरी खपत।

फिलहाल, वनप्लस स्मार्टफोन में 'Ambient display' मौजूद है। इसमें फोन की स्क्रीन पर टैप करने या फोन उठाने पर पर कुछ ही जनकारियां दिखाई देती हैं। यह बेहद ही अच्छी तरह से काम करता है और जब जरूरत नहीं होती तब स्क्रीन अपने आप बंद भी हो जाती है। हालांकि, इसकी तुलना में ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें यूज़र्स को बिना फोन छुए जानकारी देखने को मिल जाती है।

कंपनी को पहली बार जो समस्याएं इस फीचर में नज़र आईं थी, वह इस बार उनमें सुधार करके पेश कर सकती है। वो सभी वनप्लस स्मार्टफोन जो अभी सॉफ्टवेयर अपडेट पा रहे हैं, उन्हें यह फीचर आगे आने वाले अपडेट में उपलब्ध हो सकता है। इसके अलावा यह फीचर अगामी वनप्लस 8 सीरीज़ में भी दिया जा सकता है, जो जल्द ही लॉन्च होने वाला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OxygenOS, OnePlus 8
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  2. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  3. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  4. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  5. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  7. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  8. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  9. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  10. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »