OnePlus Open का 19 अक्टूबर को भारत में लॉन्च, 48 मेगापिक्सल का हो सकता है प्राइमरी कैमरा

इसे Emerald Eclipse और Voyage Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके साथ कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन के सेगमेंट में शुरुआत करेगी

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2023 15:49 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus ने एक टीजर के जरिए इस स्मार्टफोन का डिजाइन भी दिखाया है
  • इसके साथ कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन के सेगमेंट में शुरुआत करेगी
  • इस स्मार्टफोन का प्राइस 1,20,000 रुपये से कम हो सकता है

इसमें 7.82 इंच OLED इनर स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus का फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें 7.82 इंच OLED इनर स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,268 x 2,440 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। 

कंपनी ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में OnePlus Open को 19 अक्टूबर को मुंबई में लॉन्च करने की जानकारी दी है। इसके साथ ही OnePlus ने एक टीजर के जरिए इस स्मार्टफोन का डिजाइन भी दिखाया गया है। इसे Emerald Eclipse और Voyage Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके साथ कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन के सेगमेंट में शुरुआत करेगी। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा यूट्यूबर Lewis Hilsenteger ने किया था। इससे जुड़े वीडियो में OnePlus के को-फाउंडर, Pete Lau से भी इसके बारे में जानकारी ली गई थी। Pete ने बताया कि OnePlus Open में OnePlus और Oppo की टेक्नोलॉजी की विशेषताओं को शामिल किया गया है। इस वीडियो में OnePlus Open का डिजाइन कंपनी के अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में काफी अलग दिख रहा था। इसमें मेटल का फ्रेम है और फ्रंट में डिस्प्ले ग्लास इस फ्रेम के कोने तक जाता है। इसके फ्रंट और रियर का फ्लैट डिजाइन इसे एक मॉडर्न लुक देता है। 

OnePlus का दावा है कि उसके पास फोल्डेबल टेक्नोलॉजी से जुड़े लगभग 600 पेटेंट हैं। Pete ने बताया था कि इसमें गैपलेस डिजाइन दिया गया है जिसकी शुरुआत Oppo Find N से हुई थी। कंपनी ने Oppo Find N की तुलना में इसके हाइंज में सुधार किया है और इसे हल्का लेकिन अधिक मजबूत बनाया है। इसके साथ ही इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में एक अलग दिखने वाला अलर्ट स्लाइडर दिया गया है, जो कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में पहले से उपलब्ध है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ और 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। OnePlus का दावा है कि नया फोन कॉम्पैक्ट फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर में सभी फ्लैगशिप फीचर्स से लैस फोन बनने के लिए तैयार है। इसका प्राइस 1,20,000 रुपये से कम होने की संभावना है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,440x2,268 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  3. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  5. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.