OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले महीने हो सकता है लॉन्च

इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 16 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज दी जा सकती है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 सितंबर 2023 20:34 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का दावा है कि यह फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का कॉन्सेप्ट बदल देगा
  • इसका प्राइस 1,20,000 रुपये से कम हो सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इसका डिजाइन Oppo Find N2 के समान हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने बुधवार को एक इवेंट में यह जानकारी दी। हालांकि. कंपनी ने OnePlus Open के लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 16 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज दी जा सकती है। 

OnePlus ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित किए गए TechCrunch Disrupt इवेंट में अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करने की पुष्टि की है। कंपनी का दावा है कि यह फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का कॉन्सेप्ट बदल देगा। OnePlus ने कहा कि इसके बारे में जल्द ही कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल्स पर जानकारी दी जाएगी। हालांकि, कंपनी की ओर से इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को OnePlus Open कहे जाने की पुष्टि नहीं की गई है। टिप्सटर Max Jambor ने  X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus Open को 19 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन का डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold 5, Pixel Fold और Vivo X Fold 2 की तरह आउटवर्ड फोल्डिंग हो सकता है। इसे पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद इसे भारत और अमेरिका सहित अन्य मार्केट्स में पेश किए जाने की संभावना है। इसका प्राइस 1,20,000 रुपये से कम हो सकता है। 

कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन Oppo Find N2 के समान हो सकता है। इसे ब्लैक और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। OnePlus Open को पेरिस्कोप लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ लाया जा सकता है। इसका 7.8 इंच 2K AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 6.3 इंच AMOLED कवर स्क्रीन हो सकती है। इन दोनों का रिफ्रेश रेट 120 Hz का होगा। इसके रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 48 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ और 32 मेगापिक्सल का सेंसर पेरिस्कोप लेंस के साथ दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस वर्ष मार्च में देश में Oppo Find N2 Flip को लॉन्च किया गया था। इसमें 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 3.62 इंच का कवर डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
  2. 6500mAh बैटरी वाले Infinix Note 60 Pro की सेल हुई आज से शुरू, जानें कीमत
  3. WhatsApp कॉल के लिए AI जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं, ये है आसान तरीका
  4. लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाले Infinix Note 60 Pro की सेल हुई आज से शुरू, जानें कीमत
  2. लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  3. WhatsApp कॉल के लिए AI जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं, ये है आसान तरीका
  4. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
  5. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
  6. Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....
  7. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. सूरज की आग से धूमकेतु हो गया राख! नासा ने दिखाईं गजब तस्वीरें
  9. Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
  10. Realme का सस्ता फोन C81 हो सकता है 6300mAh बैटरी से लैस! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.