OnePlus Open Apex Edition 1 TB की स्टोरेज और Crimson Red कलर के साथ भारत में लॉन्च

इस स्मार्टफोन का प्राइस 1,49,999 रुपये का है। इसे 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज के साथ लाया गया है

OnePlus Open Apex Edition 1 TB की स्टोरेज और Crimson Red कलर के साथ भारत में लॉन्च

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है

ख़ास बातें
  • इसे नए रेड कलर और रियर पर लेदर फिनिश के साथ लाया गया है
  • इस बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्राइस 1,49,999 रुपये का है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open का Apex Edition देश में लॉन्च किया है। पिछले वर्ष कंपनी ने OnePlus Open को पेश किया था। इसे नए रेड कलर और रियर पर लेदर फिनिश के साथ लाया गया है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में नए RAM और स्टोरेज के विकल्प के साथ सॉफ्टवेयर फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन का प्राइस 1,49,999 रुपये का है। इसे 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज के साथ लाया गया है। यह नए Crimson Red कलर में उपलब्ध कराया गया है। OnePlus Open का प्राइस 1,39,999 रुपये का था। यह स्मार्टफोन 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज में लाया गया था। इसे Emerald Dusk और Voyager Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

OnePlus Open Apex Edition के स्पेसिफिकेशंस 

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है। इसमें 7.82 इंच (2,268x2,440 पिक्सल) 2K फ्लेक्सि-फ्लुइड LTPO 3.0 AMOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है। OnePlus Open Apex Edition में 6.31 इंच (1,116x2,484 पिक्सल) 2K LTPO 3.0 सुपर फ्लुइड AMOLED कवर स्क्रीन दी गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 है। इस स्मार्टफोन में 16 GB का LPDDR5X RAM और 1 TB की UFS 4.0 स्टोरेज है। इसमें Hasselblad ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony LYT-T808 CMOS प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B कैमरा और 48 मेगापिक्सल का Sony IMX58 अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। 

इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4G LTE, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, QZSS और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 4,805 mAh की बैटरी 67 SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus Open का अगला वर्जन भी पेश करने की तैयारी है। हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि OnePlus Open 2 भी चीन में Oppo Find N5 के तौर पर लाया जा सकता है। OnePlus ने चीन में पेश किए गए Oppo Find N3 को भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट्स में OnePlus Open के तौर पर लॉन्च किया था। इसके अगले वर्जन को भी इसी प्रकार लाया जा सकता है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
डिस्प्ले7.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2,440x2,268 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  3. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  4. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  5. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  6. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  7. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  8. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  9. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »