OnePlus Nord का टीज़र वीडियो हुआ रिलीज़, डिज़ाइन की मिली पहली झलक

OnePlus Nord को लेकर यह पुष्टि हो चुकी है कि इसमें स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट और 5जी सपोर्ट होगा। लेटेस्ट टीज़र वीडियो में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप का पता चलता है, जिसमें 32-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सेल सेंसर होने की उम्मीद है।

OnePlus Nord का टीज़र वीडियो हुआ रिलीज़, डिज़ाइन की मिली पहली झलक

OnePlus Nord की कीमत 500 डॉलर (लगभग 37,800 रुपये) से कम होगी

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord के बैक में बायें कोने में होगा ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल
  • सामने बायें कोने में होगा डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप
  • भारत में जल्द प्री-ऑर्डर के लिए पेश होगा आगामी 'किफायती' वनप्लस फोन
विज्ञापन
OnePlus Nord स्मार्टफोन 500 डॉलर (लगभग 37,300 रुपये) से कम कीमत में लॉन्च किए जाने की खबर सामने आने के बाद से सबसे अधिक लोकप्रिय फोन बन गया है। अब, कंपनी ने अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पेज पर एक टीज़र वीडियो साझा किया है, जिससे हमें इस आगामी फोन की पहली झलक भी मिल गई है। वीडियो में स्मार्टफोन के बैक का पूरा डिज़ाइन देखने को मिलता है और यह साफ हो जाता है कि आगामी वनप्लस 'किफायती' फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के शामिल होने का भी इशारा मिलता है। इसके अलावा, OnePlus के अधिकारियों ने एक ऑनलाइन पब्लिकेशन को दिए इंटरव्यू में OnePlus Nord पर कुछ रोशनी भी डाली है।

OnePlus ने अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पेज पर "Dear past" शीर्षक से एक छोटा सा टीज़र वीडियो साझा किया, जिसमें आगामी OnePlus Nord की झलक मिलती है। वीडियो फोन पर ही ध्यान केंद्रित नहीं करता है, लेकिन YouTube वीडियो को धीमा करने से हमें वनप्लस नॉर्ड के कुछ फ्रेम मिलते हैं जिनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप का पता चलता है। हालांकि सेल्फी कैमरा सेटअप काफी साफ दिखता है, लेकिन बैक कैमरा मॉड्यूल उतना साफ दिखाई नहीं देता है।
 
oneplus

फिर भी, यह देखा जा सकता है कि OnePlus 8 सीरीज़ पर सेंटर में सेट कैमरा मॉड्यूल के विपरीत OnePlus Nord का रियर कैमरा मॉड्यूल ऊपरी बायीं ओर सेट किया गया है। वहीं, सेल्फी कैमरों को डिस्प्ले के ऊपरी बायें कोने पर रखा गया है। OnePlus लोगो को बैक पैनल के सेंटर में देखा जा सकता है, साथ ही नीचे की ओर "OnePlus" ब्रांडिंग दी गई है। वनप्लस नॉर्ड भी अलर्ट स्लाइडर को बरकरार रखता है और इसकी दायीं ओर पावर बटन है। वीडियो में फोन ग्रे से मेल खाती टोन में दिखाई देता है।

अब तक वनप्लस नॉर्ड को लेकर यह पुष्टि हो चुकी है कि इसमें स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट और 5जी सपोर्ट होगा। लेटेस्ट टीज़र वीडियो में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप का पता चलता है, जिसमें 32-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सेल सेंसर होने की उम्मीद है। OnePlus Nord भारत में जल्द ही प्री-ऑर्डर के लिए भी पेश किया जाएगा। यह पुष्टि हो चुकी है कि स्मार्टफोन 500 डॉलर से कम कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि भारत में इसकी कीमत का अंदाज़ा अभी नहीं दिया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »