OnePlus Nord में होंगे चार रियर कैमरे और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि OnePlus Nord में स्नैपड्रैगन 765जी 5जी प्रोसेसर होगा और लेटेस्ट लीक में भी इसी प्रोसेसर की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 जुलाई 2020 14:57 IST
ख़ास बातें
  • 48-मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर और OIS से लैस होगा रियर कैमरा सेटअप
  • OnePlus Nord में दिया जा सकता है 90 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले
  • 30 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ शामिल हो सकती है 4,115 एमएएच बैटरी

OnePlus Nord की कीमत 500 डॉलर (लगभग 37,800 रुपये) से कम होगी

OnePlus Nord के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं। वनप्लस द्वारा हाल ही में साझा किए गए वनप्लस नॉर्ड के प्रोमो वीडियो में डुअल-सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप की एक झलक दिखाई गई थी, लेकिन इस नए लीक में कैमरों की जानकारी और साथ ही फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिली है। कहा जा  रहा है कि इसमें 6.44-इंच का डिस्प्ले होगा और यह तीन रंग विकल्पों में आएगा। OnePlus Nord को 21 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
 

OnePlus Nord leaked specifications

जाने-माने टिपस्टर इवान ब्लास के एक ट्वीट के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड के स्पेसिफिकेशन को दिखाने वाली तस्वीर वर्चुअल नॉर्ड ट्रेनिंग प्रज़ेंटेशन की है। यह ब्लू मार्बल, ग्रे ऐश और ग्रे ऑनिक्स रंग विकल्पों को दिखाता है।

फोन में OxygenOS 10 शामिल होने के लिए कहा गया है और यह जानकारी भी मिली है कि फोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 408 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन होगी। इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि इसमें स्नैपड्रैगन 765जी 5जी प्रोसेसर होगा और लेटेस्ट लीक में भी इसी प्रोसेसर की जानकारी मिली है। OnePlus Nord को 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज लॉन्च किया जा सकता है और तस्वीर बताती है कि यह LPDDR4X रैम का उपयोग करेगा।

कैमरा की बात करें तो इसके पीछे की तरफ चार कैमरे होंगे। रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.75 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) + इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (EIS) सपोर्ट के साथ 48-मेगापिक्सल Sony IMX 586 सेंसर को शामिल करने की बात कही गई है। इसमें 8-मेगापिक्सल सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस हो सकता है जिसमें 119 फील्ड-ऑफ-व्यू (FOV) हो। इसके अलावा अन्य दो सेंसर एफ/2.4 अपर्चर से लैस 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर से लैस 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस होंगे। OnePlus Nord में फ्रंट में 32-मेगापिक्सल सेंसर होगा, जिसका अपर्चर एफ/2.45 होगा। इसके साथ एक 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस होगा, जिसका अपर्चर एफ/2.45 होगा।
Advertisement

इस फोन में वार्प चार्ज 30टी सपोर्ट के साथ 4,115 एमएएच बैटरी हो सकती है और कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 2X2 एमआईएमओ, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी और साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल होंगे। फोन का वज़न 185 ग्राम बताया गया है।

OnePlus ने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एमोलेड डिस्प्ले और ओआईएस सपोर्ट की उपस्थिति की पुष्टि की थी। इसके अलावा एक टीज़र वीडियो के जरिए फोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप की जानकारी दी थी। OnePlus Nord को 21 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा और भापत में इसके प्री-ऑर्डर 15 जुलाई से शुरू होने वाले हैं।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  3. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  6. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  7. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  10. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.