OnePlus Nord Buds 4 की पहली सेल आज से शुरू, मिल रहा सस्ते में खरीदने का मौका

OnePlus Nord Buds 4 बीते हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च हुए थे और आज से इन ईयरबड्स की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू हो गई है।

OnePlus Nord Buds 4 की पहली सेल आज से शुरू, मिल रहा सस्ते में खरीदने का मौका

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord Buds 4 में 12 मिमी टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर हैं।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord Buds 4 की बैटरी केस के साथ 54 घंटे तक चल सकती है।
  • OnePlus Nord Buds 4 में AI कॉल नॉइज कैंसिलेशन दिया गया है।
  • OnePlus Nord Buds 4 में 12 मिमी टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर हैं।
विज्ञापन

OnePlus Nord Buds 4 बीते हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च हुए थे और आज से इन ईयरबड्स की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू हो गई है। Nord Buds 4 में 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और ट्रांसपेरेंट मोड दिया गया है। इन ईयरबड्स की बैटरी सिंगल चार्ज में 54 घंटे तक चल सकती है।  ईयरबड्स IP55 रेटिंग से लैस है, जिससे पानी और पसीने से बचाव होता है। आइए Nord Buds 4 की कीमत से लेकर ऑफर्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Nord Buds 4 Price

कीमत की बात करें तो OnePlus Nord Buds 4 की कीमत 3,299 रुपये है। ईयरबड्स आज से बिक्री के लिए वनप्लस की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो गए हैं। ईयरबड्स लॉन्च ऑफर्स के तहत 3,099 रुपये की खास कीमत पर उपलब्ध हैं।

OnePlus Nord Buds 4 Features

OnePlus Nord Buds 4 में 12 मिमी टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर हैं। और ये ईयरबड्स 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट करते हैं। इनमें ट्रांसपेरेंट मोड भी दिया गया है। इनमें क्लियर कॉल के लिए 6 माइक्रोफोन और AI कॉल नॉइज कैंसिलेशन भी शामिल है। यूजर्स AI एसिस्टेंट चालू करके अलार्म, रिमाइंडर, मौसम, AI प्रॉम्प्ट आदि का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही साथ इसमें AI ट्रांसलेट में पर्सनल इंटरप्रेटर मिलता है। यूजर्स कुछ OnePlus फोन के साथ इस्तेमाल करके रियल-टाइम ट्रांसलेशन पा सकते हैं। 

Nord Buds 4 में 62mAh की बैटरी और केस में 530mAh की बैटरी दी गई है। ANC ऑन होने के साथ बैटरी 6.5 घंटे तक चलती है और केस के साथ 27 घंटे तक चलती है। वहीं ANC ऑफ होने बैटरी 13 घंटे तक और केस के साथ 54 घंटे तक चल सकती है। यूजर्स 10 मिनट चार्ज करके 11 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक पा सकते हैं। ईयरबड्स IP55 रेटिंग से लैस है, जिससे पानी और पसीने से बचाव होता है। डाइमेंशन के मामसे में ईयरबड्स की लंबाई 29.56 मिमी, चौड़ाई 19.69 मिमी, मोटाई 22.63 मिमी और वजन 4.3 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »