• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा के साथ आएगा OnePlus Nord CE 3, लॉन्च से पहले हुआ डिजाइन और फीचर्स का खुलासा, जानें सबकुछ

108MP कैमरा के साथ आएगा OnePlus Nord CE 3, लॉन्च से पहले हुआ डिजाइन और फीचर्स का खुलासा, जानें सबकुछ

OnePlus Nord CE 3 के स्पेसिफिकेशंस को OnLeaks द्वारा लीक किया गया। इस फोन में 6.7 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।

108MP कैमरा के साथ आएगा OnePlus Nord CE 3, लॉन्च से पहले हुआ डिजाइन और फीचर्स का खुलासा, जानें सबकुछ

Photo Credit: Onleaks/91Mobiles

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 3 में 6.7 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus Nord CE 3 में 108MP का पहला कैमरा और 2MP का दो कैमरे होंगे।
  • फिलहाल OnePlus Nord CE 3 की लॉन्च तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन कंपनी OnePlus जल्द ही अपना नया नॉर्ड स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 लाने की तैयारी कर रही है। यह फोन मौजूदा स्मार्टफोन Nord CE 2 का अपग्रेड होगा। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। OnLeaks ने बताया है कि OnePlus Nord CE 3 के रेंडर्स प्रोटोटाइप यूनिट पर बेस्ड हैं। यह फोन ग्लॉसी ब्लैक कलर में नजर आ रहा है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि यह स्मार्टफोन कैसा होने वाला है।\
 

OnePlus Nord CE 3 का डिजाइन


रेंडर्स के मुताबिक, OnePlus Nord CE 3 के डिजाइन में काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। कर्व्ड ऐजस के बजाय फ्लेट साइड्स हैं। डिस्प्ले पर आते हैं तो इसमें सेल्फी कैमरा और स्लिम बैजेल्स के लिए साइड्स और टॉप पर सेंटर पंच होल कटआउट देखने को मिल रहा है। बाईं ओर वाल्युम बटन दिया गया है। वहीं पावर बटन और फिंगरप्रिंट सेंसर दाईं ओर दिया गया है। इस फोन के रियर में दो बड़े कैमरा मॉड्युल हैं, टॉप में बड़ा सिंगल कैमरा और नीचे दो लैंस हैं। कैमरा सेटअप के साइड में एक एलईडी फ्लैश है और बीच में वनप्लस का लोगो है। टॉप पर एक माइक्रोफोन है, वहीं नीचे स्पीकर ग्रिल, चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक माइक्रोफोन है।
 

OnePlus Nord CE 3 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus Nord CE 3 के स्पेसिफिकेशंस को OnLeaks द्वारा लीक किया गया। इस फोन में 6.7 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। आगामी नॉर्ड फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आएगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

OnePlus Nord CE 3 एंड्रॉयड 13 OS पर काम करेगा। जहां तक कैमरा की बात है तो इसमें 108MP का पहला कैमरा और 2MP का दो कैमरे होंगे। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 

OnePlus Nord CE 3 की अनुमानित लॉन्च तारीख


फिलहाल OnePlus Nord CE 3 की लॉन्च तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मगर ऐसी उम्मीद है कि यह फोन 2023 की शुरुआत में दस्तक दे सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  2. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  3. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  4. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  5. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  6. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  7. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  8. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  9. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  10. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »