OnePlus Nord CE 3 Lite Launch Expected Price: 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, Snapdragon 695 के साथ Nord CE 3 Lite का प्राइस लीक!

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के प्राइस को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

OnePlus Nord CE 3 Lite Launch Expected Price: 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, Snapdragon 695 के साथ Nord CE 3 Lite का प्राइस लीक!

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 3 Lite 4 अप्रैल को OnePlus Nord Buds 2 के भारत में लॉन्च होने वाला है।

ख़ास बातें
  • इसमें 108MP का f/1.8 अपर्चर वाला मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite में 5000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है।
  • जिसके साथ में 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G वनप्लस की Nord सीरीज का अगला स्मार्टफोन है जो इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। कंपनी इसे भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस लीक्स में सामने आ चुके हैं। इसकी कीमत को लेकर अभी तक जानकारी नहीं थी, लेकिन एक टिप्स्टर ने फोन की कीमत के बारे में एक बड़ा अपेडट दिया है। फोन में 12GB तक रैम, 5000mAh बैटरी और Snapdragon 695 चिपसेट होने की बात सामने आ चुकी है। अब इसके प्राइस के बारे में भी आपको महत्वपूर्ण जानकारी हम देने जा रहे हैं। 
 

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की कीमत

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के प्राइस को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। टिप्स्टर @_snoopytech_ ने इसके स्पेसिफिकेशंस और प्राइस का खुलासा किया है। जिसके मुताबिक यूरोप में इस फोन की कीमत 329 यूरो (लगभग 29 हजार रुपये) हो सकती है। टिप्स्टर ने जो स्पेसिफिकेशंस बताए हैं वह इससे पहले कई और लीक्स में भी सामने आ चुके हैं। 
 

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी के सभी स्पेसिफिकेशंस फोन के 4 अप्रैल के लॉन्च से पहले डिटेल में बाहर आ चुके हैं। लेटेस्ट अपडेट में टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। जिसके मुताबिक, फोन में Android 13 आधारित OxygenOS 13 आउट ऑफ द बॉक्स देखने को मिल सकता है। इसमें 1,800 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले बताया गया है। फोन के Snapdragon 695 5G SoC के साथ आने की बात कही गई है जिसके साथ में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिल सकती है।  

कैमरा की बात करें तो OnePlus फोन में 108MP का f/1.8 अपर्चर वाला मेन कैमरा देखने को मिलेगा। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही डेप्थ सेंसर भी सपोर्ट में होगा। सेल्फी के लिए डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है जिसका अपर्चर f/2.5 बताया गया है। OnePlus Nord CE 3 Lite में 5000mAh की बड़ी बैटरी होगी जिसके साथ में 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। 

फोन के डाइमेंशन 165.5 x 76 x 8.3 mm बताए गए हैं। वहीं, वजन 195g बताया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के लिए इसमें Bluetooth 5.1, Wi-Fi, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, इन स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी की ओर से अधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • कमियां
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1800x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »