अमेजन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। Nord CE 3 Lite 5G का 18GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 15,649 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में Federal Bank क्रेडिट कार्ड से फ्लैट 2,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 13,649 रुपये हो जाएगी।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 14,905 रुपये में लिस्ट किया गया है। Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच की FHD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Nord CE 3 Lite 5G के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है
Geekbench लिस्टिंग में OnePlus स्मार्टफोन को मॉडल नंबर CPH2513 के साथ लिस्ट किया गया है। यही मॉडल नंबर हाल ही में Google Play Console साइट पर दिखाई दिया था।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर की बात करें, तो इसमें ICICI कार्ड और EMI लेनदेन का इस्तेमाल करके 1,000 रुपये की छूट मिल सकती है। इसके अलावा, फोन नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा।