OnePlus Nord 6 जल्द हो सकता है लॉन्च, IMEI पर हुई लिस्टिंग

IMEI पर लिस्टिंग में आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। कंपनी ने भी OnePlus Ace 6 को लेकर पुष्टि नहीं की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2025 21:22 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच AMOLED स्क्रीन हो सकती है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है
  • कंपनी ने भारत में जुलाई में OnePlus Nord 5 को लॉन्च किया था

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का OnePlus Nord 6 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने भारत में जुलाई में OnePlus Nord 5 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच AMOLED स्क्रीन और Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर (Passionategeekz.com) ने बताया है कि IMEI डेटाबेस पर OnePlus का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर - CPH2807 के साथ देखा गया है। यह OnePlus Nord 6 हो सकता है। OnePlus Nord 5 का मॉडल नंबर - CPH2707 था। OnePlus की पिछली स्ट्रैटेजी के मद्देनजर OnePlus Nord 6 को OnePlus Ace 6 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। OnePlus Ace 6 को केवल चीन तक सीमित रखा जा सकता है। 

IMEI पर लिस्टिंग में आगामी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। कंपनी ने भी OnePlus Ace 6 को लेकर पुष्टि नहीं की है। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। OnePlus Nord 6 और OnePlus Ace 6 में 7,800 mAh की बैटरी 120 W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इन स्मार्टफोन्स में स्क्विसर्कल शेप वाली कैमरा यूनिट दी जा सकती है। 

OnePlus Nord 5 में  6.83-इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए चार वर्ष के Android अपडेट और छह वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। इस स्मार्टफन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया गया है। OnePlus Nord 5 में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN5 कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  3. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  4. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  6. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  7. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  9. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  10. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.