• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord 3 में मिलेगी 80W फास्‍ट चार्जिंग, रिमोट का काम भी करेगा Nord CE 3 5G, जानें बाकी खूबियां

OnePlus Nord 3 में मिलेगी 80W फास्‍ट चार्जिंग, रिमोट का काम भी करेगा Nord CE 3 5G, जानें बाकी खूबियां

Oneplus Nord : Nord CE 3 के कुछ कनेक्टिविटी फीचर्स और Nord 3 5G की चार्जिंग क्षमता का खुलासा भी कंपनी ने कर दिया है।

OnePlus Nord 3 में मिलेगी 80W फास्‍ट चार्जिंग, रिमोट का काम भी करेगा Nord CE 3 5G, जानें बाकी खूबियां

Photo Credit: Oneplus

वनप्‍लस पहले ही कन्‍फर्म कर चुकी है कि Nord CE 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा।

ख़ास बातें
  • कल 5 जुलाई को लॉन्‍च किए जाएंगे नए वनप्‍लस स्‍मार्टफोन
  • नए Nord Buds 2r को भी पेश किया जाएगा
  • एक-एक करके कंंपनी इनके स्‍पेसिफ‍िकेशंस शेयर कर रही है
विज्ञापन
वनप्‍लस (OnePlus) के नए स्‍मार्टफोन कल 5 जुलाई को भारत में लॉन्‍च किए जाएंगे। OnePlus Nord CE 3 5G और OnePlus Nord 3 5G वो डिवाइसेज होंगी, जिनके बारे में पिछले कई दिनों से हम आपको बता रहे हैं। इन फोन्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशंस की जानकारी कंपनी एक-एक करके शेयर कर रही है। Nord CE 3 के कुछ कनेक्टिविटी फीचर्स और Nord 3 5G की चार्जिंग क्षमता का खुलासा भी कंपनी ने कर दिया है। कल ही वनप्लस के नए Nord Buds 2r को भी पेश किया जाएगा। 

वनप्लस ने ऑफ‍िशियली यह कन्‍फर्म किया है कि Nord CE 3 में OxygenOS 13.1 की लेयर होगी। इसमें आईआर ब्लास्टर भी दिया जाएगा, जिसकी मदद से यूजर अपने स्‍मार्टफोन को रिमोट के रूप में इस्‍तेमाल कर पाएंगे। एनएफसी की कनेक्टिविटी भी इस डिवाइस में होगी। 

वनप्‍लस पहले ही कन्‍फर्म कर चुकी है कि Nord CE 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा होगा, जो OIS को सपोर्ट करेगा। फोन को स्नैपड्रैगन 782G चिपसेट की ताकत दी जाएगी। 

बात करें OnePlus Nord 3 5जी स्‍मार्टफोन की, तो इसमें 80W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक होने की जानकारी कंपनी ने कन्‍फर्म की है। यानी फोन की बैटरी तेजी से फुल हो जाएगी। फोन में 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। यह 16 जीबी तक रैम के साथ आएगा और 256 जीबी स्‍टोरेज से लैस होगा। 

जैसाकि हमने आपको बताया कल ही नए Nord Buds 2r को भी पेश किया जाएगा। नए ईयरबड्स डीप ग्रे और ट्रिपल ब्लू कलर्स में आएंगे। इन्‍हें 2 से 3 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्‍च किया जा सकता है। यह वनप्‍लस फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। बताया जाता है कि OnePlus Nord Buds 2R में बेसवेव एल्‍गोरिदम दिया जाएगा, जिसका मकसद ओरिज‍िनल ऑडियो क्‍वॉलिटी को बनाए रखना और अच्‍छा बेस ऑफर करना है। इसमें डायनैमिक बेस इन्‍हैन्‍समेंट फीचर भी दिया गया है, जो बेस पिचों को पूरा करता है।  
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 782G
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • कमियां
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »