• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord 3 के रेंडर्स हुए लीक, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक

OnePlus Nord 3 के रेंडर्स हुए लीक, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक

OnePlus Nord 3 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया जाएगा।

OnePlus Nord 3 के रेंडर्स हुए लीक, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक

Photo Credit: WinFuture.de

OnePlus Nord 2 में 6.43 इंच की Fluid AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 3 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।
  • OnePlus Nord 3 में 6.74 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus Nord 3 में फ्रंट की ओर पंच-होल डिस्प्ले होगी।
विज्ञापन
OnePlus जुलाई में भारत और यूरोप जैसे बाजार में OnePlus Nord 3 को पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स से साफ हुआ है कि यह OnePlus Ace 2V का एक नया वर्जन होगा जिसे इस साल मार्च में चीन में पेश किया गया था। एक नई रिपोर्ट में नॉर्ड 3 की कई आधिकारिक फोटो सामने आई हैं। यहां हम आपको OnePlus Nord 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Nord 3 की कीमत और उपलब्धता


OnePlus Nord 3 की कीमत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि यह फोन यूरोप में आएगा, लेकिन जर्मनी में उपलब्ध नहीं होगा। टिपस्टर स्नूपी टेक के अनुसार, Nord 3 दो कॉन्फिगरेशन जैसे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 16GB RAM + 256GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा। लीक हुए रेंडर्स में देखा जा सकता है कि यह फोन ब्लैक और ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा।


OnePlus Nord 3 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Nord 3 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। डिस्प्ले की बात करें तो Nord 3 में 6.74 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2772 x 1240 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर के लिए यह फोन Dimensity 9000 चिपसेट पर काम करेगा। स्टोरेज के मामले में इस फोन में 16GB RAM और 256GB स्टोरेज दी जाएगी। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।


OnePlus Nord 3 का डिजाइन

Winfuture.de की एक नई रिपोर्ट में नॉर्ड 3 की कई आधिकारिक फोटो सामने आई हैं। लीक हुए रेंडर्स से पता चला है कि OnePlus Nord 3 में फ्रंट की ओर पंच-होल डिस्प्ले होगी। रियर की ओर फोन में ड्यूल एलईडी फ्लैश यूनिट और ड्यूर कैमरा रिंग के अंदर तीन कैमरे होंगे। इसके टॉप कॉर्नर पर एक माइक्रोफोन, एक आईआर ब्लास्टर और एक स्पीकर है। इसके अलावा एक सिम स्लॉट, एक माइक्रोफोन, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक स्पीकर है। फोन के बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर है, जबकि इसके दाईं ओर पर अलर्ट स्लाइडर और पावर शामिल है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • कमियां
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »