• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord 3 5G: 16GB रैम वाले Nord 3 5G में होगा 50MP फ्लैगशिप कैमरा! COO Kinder Liu ने दी खास जानकारी

OnePlus Nord 3 5G: 16GB रैम वाले Nord 3 5G में होगा 50MP फ्लैगशिप कैमरा! COO Kinder Liu ने दी खास जानकारी

OnePlus Nord 3 लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कैमरा स्पेक्स के बारे में काफी कुछ बता दिया है।

OnePlus Nord 3 5G: 16GB रैम वाले Nord 3 5G में होगा 50MP फ्लैगशिप कैमरा! COO Kinder Liu ने दी खास जानकारी

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord 3 लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कैमरा स्पेक्स के बारे में काफी कुछ बता दिया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 50 मेगाक्पिसल का रियर कैमरा होगा जो कि इसका प्राइमरी सेंसर होगा।
  • इसमें कंपनी Sony का IMX890 सेंसर इस्तेमाल करने जा रही है।
  • वनप्लस के नॉर्ड 3 में 16 GB की LPDDR5x रैम मिलने वाली है।
विज्ञापन
OnePlus के अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 के भारत में लॉन्च के बीच अब केवल 2 दिन का समय ही रह गया है। OnePlus Nord 3 का लॉन्च 5 जुलाई को है। फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस में से कई का खुलासा कंपनी कर चुकी है। इसमें 6.74 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, अलर्ट स्लाइडर जैसे फीचर की पुष्टि की जा चुकी है। लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने फोन के अंदर 16GB रैम की पुष्टि भी कर दी है। कैमरा भी कई यूजर्स के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण हार्डवेयर फीचर माना जाता है। कैमरा को लेकर कंपनी की ओर से एक और अपडेट आया है। आइए जानते हैं इसका कैमरा कैसा होने वाला है। 

OnePlus Nord 3 लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कैमरा स्पेक्स के बारे में काफी कुछ बता दिया है। OnePlus India की अधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी ने हाल ही में खुलासा किया था कि फोन में 50 मेगाक्पिसल का रियर कैमरा होगा जो कि इसका प्राइमरी सेंसर होगा। य़ह एक OIS लेंस होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलने वाला है। अब इस कैमरा के बारे में कुछ और जानकारी कंपनी की ओर से साझा की गई है। OnePlus के प्रेसिडेंट और COO Kinder Liu ने खासतौर पर इसके कैमरा के बारे में बताते हुए कहा है कि यह कैमरा एक फ्लैगशिप कैमरा है जो कि OnePlus 11 जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में भी कंपनी ने इस्तेमाल किया है। 

Kinder Liu ने इसकी खासियत बताते हुए कहा है कि OnePlus Nord 3 एक मिडरेंज फोन है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इसमें कैमरा भी मिडरेंज ही दिया जाएगा। इस फोन का कैमरा फ्लैगशिप कैमरा होगा और फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी का बेहतरीन एक्सपीरियंस देने वाला होगा। इसमें कंपनी Sony का IMX890 सेंसर इस्तेमाल करने जा रही है। OnePlus Nord 3 लॉन्च 5 जुलाई को है जिसका लाइव इवेंट आप यहां देख सकते हैं- 

OnePlus Nord 3 RAM कंफिगरेशन की पुष्टि भी कंपनी ने लेटेस्ट अपडेट में कर दी है। अधिकारिक वेबसाइट पर फोन में 16GB रैम कंफर्म हो गई है। इसका संबंध कैमरा परफॉर्मेंस से भी कहा जा सकता है। फोटो और वीडियो प्रोसेसिंग के लिए फोन को एक दमदार प्रोसेसर और रैम की जरूरत होती है। वनप्लस के नॉर्ड 3 में 16 GB की LPDDR5x रैम मिलने वाली है। यानि कि हैवी टास्क में भी फोन के साथ हैंग होने जैसी समस्या नहीं देखने को मिलेगी। साथ ही यह RAM Vita फीचर के साथ भी आएगा। यानि कि वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। 
9ofgbvp8

वनप्लस के नॉर्ड 3 में 16 GB तक रैम मिलने वाली है।
Photo Credit: OnePlus India

 

OnePlus Nord 3 Specifications

OnePlus Nord 3 में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। प्रोसेसर के बारे में अभी तक कंपनी की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें MediaTek Dimensity 9000 SoC पैक होकर आ रहा है। फोन में 16GB तक रैम मिलने वाली है। फोन को हीट होने से बचाने के लिए वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम भी होगा। डिस्प्ले में सेंटर पंचहोल कटआउट मिलने वाला है। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 

OnePlus Nord 3 की बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की हो सकती है, जिसकी पुष्टि अभी कंपनी की ओर से होना बाकी है। फोन में 80W SuperVOOC चार्जिंग भी मिलेगी, ऐसा कहा गया है। फोन टेम्पेस्ट ग्रे और मिस्टी ग्रीन कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी इसके कई और स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर सकती है। OnePlus Nord 3 लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • कमियां
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin में गिरावट बरकरार, 65,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  2. Xiaomi Pad 8 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,200mAh की बैटरी
  3. Nothing ने लॉन्च से पहले दिखाया अपकमिंग Phone 4a का डिजाइन, 5 मार्च को भारत में देगा दस्तक
  4. Ola Electric की 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी, सेल्स में गिरावट है कारण
  5. भारत के इस राज्य में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लग सकती है रोक....
  6. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  7. Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
  8. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
  9. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  10. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »