50MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord 2T लॉन्च से पहले AliExpress पर लिस्ट!

OnePlus Nord 2T में 4,500mAh बैटरी होगी जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी जाएगी।

50MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord 2T लॉन्च से पहले AliExpress पर लिस्ट!

OnePlus Nord 2T में 4,500mAh बैटरी होगी जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी जाएगी।

ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Dimensity 1300 SoC होगा
  • इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा
  • फोन एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 के साथ आ सकता है
विज्ञापन
OnePlus Nord 2T को लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स साइट AliExpress पर देखा गया है। साइट पर इसकी कीमत, लॉन्च डेट, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी लिखा गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus का ये अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T, MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 4,500mAh बैटरी होगी जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। इससे पहले यह फोन TDRA, GCF, Camera FV5 जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा जा चुका है। इससे पता चलता है कि यह फोन बहुत जल्द मार्केट में एंट्री करने वाला है। लेकिन कंपनी अभी तक अधिकारिक रूप से इसके लॉन्च के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है। 
 

OnePlus Nord 2T price (expected)

AliExpress में दी गई लिस्टिंग के अनुसार, OnePlus Nord 2T की कीमत $399 होगी, जैसा कि प्रोमो इमेज में दिखाई भी दे रहा है। यह मार्केट्स के हिसाब से कुछ जगहों पर थोड़ी अलग भी हो सकती है, जैसा कि टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इसका प्राइस EUR 399 (लगभग 32,500 रुपये) बताया है। इस लिस्टिंग के हिसाब से फोन में केवल 8GB रैम होगी और यह 128GB स्टोरेज के साथ आएगा। फोन को ग्रीन और ग्रे कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। एक दूसरी इमेज में इसकी सेल डेट के बारे में भी पता चलता है जो कि 11-12 मई बताई गई है। 
 

OnePlus Nord 2T specifications

AliExpress हाल ही में आई रिपोर्ट्स से मेल खाती है। इसके अनुसार फोन में MediaTek Dimensity 1300 SoC होगा और 6.43 इंच फ्ल्यूएड एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। हैंडसेट 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा और इसी के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर भी सपोर्ट में होगा। इमेज को देखकर पता चलता है कि फोन होल पंच डिजाइन के साथ आएगा। जिसमें फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा। 

OnePlus Nord 2T में 4,500mAh बैटरी होगी जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित  OxygenOS 12.1 के साथ आ सकता है। इसमें फेसअनलॉक और Bluetooth v5.2 जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good software performance
  • Good for gaming
  • Excellent battery life, 80W fast charging
  • Primary camera has good low-light performance
  • कमियां
  • No macro camera
  • No IP rating
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1300
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »