• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 12 GB रैम वाला OnePlus Nord 2T 5G फोन भारत में लॉन्च से पहले ऑफिशियल साइट पर हुआ लिस्ट

12 GB रैम वाला OnePlus Nord 2T 5G फोन भारत में लॉन्च से पहले ऑफिशियल साइट पर हुआ लिस्ट

Oneplus Nord 2T 5G स्मार्टफोन को पहले ही यूरोप में लॉन्च किया जा चुका है। इसमें 6.43-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो कि FHD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

12 GB रैम वाला OnePlus Nord 2T 5G फोन भारत में लॉन्च से पहले ऑफिशियल साइट पर हुआ लिस्ट

OnePlus Nord 2T 5G यूरोप में लॉन्च हो चुका है

ख़ास बातें
  • फोन देश में दो कलर ऑप्शन और दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होगा
  • हालिया लीक में पता चला था कि इसकी भारत में शुरुआती कीमत 28,999 रुपये होगी
  • Oneplus Nord 2T 5G स्मार्टफोन को पहले ही यूरोप में लॉन्च किया जा चुका है
विज्ञापन
OnePlus Nord 2T 5G ने इस साल की शुरुआत में मई में यूरोप में डेब्यू किया था। हैंडसेट को 27 जून को भारत में लॉन्च किया जाना है। अब, देश में इसके लॉन्च से लगभग एक हफ्ते पहले, हैंडसेट कथित तौर पर वनप्लस इंडिया साइट पर लिस्ट हो गया है। यह कथित लिस्टिंग इशारा करती है कि Nord 2T 5G वास्तव में जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। इस लिस्टिंग से फोन की भारत में कीमत का तो पता चलता ही है और साथ ही यह भी स्पष्ट हो जाता है कि भारत में फोन कितने वेरिएंट्स में आएगा।

कथित OnePlus Nord 2T 5G लिस्टिंग को शुरू में PassionateGeekz द्वारा देखा गया था। यह पुष्टि करता है कि हैंडसेट देश में लॉन्च के समय दो कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च होगा। एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि वनप्लस के इस हैंडसेट के बेस वेरिएंट में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज होगी, जिसकी कीमत 28,999 रुपये होगी। इसका टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ आएगा और उसकी 31,999 रुपये होगी। फोन ग्रे शैडो और जेड फॉग कलर ऑप्शन में आ सकता है।

Oneplus Nord 2T 5G स्मार्टफोन को पहले ही यूरोप में लॉन्च किया जा चुका है। इसमें 6.43-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो कि FHD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले में टॉप में बाईं ओर पंच होल कटआउट दिया गया है। वहीं पावर लॉक बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करता है।

प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1300 SoC के साथ Mali-G77 MC9 GPU दिया गया है। स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 प्राइमेरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का IMX615 सेंसर दिया गया है। इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good software performance
  • Good for gaming
  • Excellent battery life, 80W fast charging
  • Primary camera has good low-light performance
  • कमियां
  • No macro camera
  • No IP rating
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1300
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »