OnePlus Nord 2 5G फोन 22 जुलाई को होगा लॉन्च, OnePlus Ambassador Program का हुआ ऐलान

OnePlus Nord 2 5G की बात करें, तो फिलहाल इस फोन की कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, एक टिप्सटर का दावा है कि इस फोन की कीमत CNY 2,000 (लगभग 23,000 रुपये) होगी।

OnePlus Nord 2 5G फोन 22 जुलाई को होगा लॉन्च, OnePlus Ambassador Program का हुआ ऐलान
ख़ास बातें
  • Nord Ambassador Program में सदस्यों को मिलेगी एक्सल्यूसिव जानकारियां
  • OnePlus Nord 2 5G फोन की माइक्रोसाइट अमेज़न पर हुई लाइव
  • फोन भारत में 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन भारत में 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी Amazon के जरिए आप साफ हो गई है। इसके अलावा, कंपनी ने लॉन्च से पहले नॉर्ड फैन्स के लिए अपने OnePlus Ambassador Program का भी ऐलान किया है। प्रोग्राम के तहत वनप्लस नॉर्ड टीम आगामी प्रोडक्ट्स से जुड़ी जानकारी साझा करेगी, जिसमें वनप्लस नॉर्ड डिवाइस शामिल होंगे। बता दें, वनप्लस नॉर्ड एम्बेसडर प्रोग्राम फैन्स को कई खास अधिकारिक देने साथ-साथ नॉर्ड डिवाइस का एक्सेस भी प्रदान करेगा। जी हां, नॉर्ड एम्बेसडर प्रोग्राम के तहत चुने गए फैन्स को कंपनी नए लॉन्च हुए नॉर्ड डिवाइस को बिल्कुल मुफ्त प्रदान करेगी।

Amazon India की वेबसाइट पर OnePlus Nord 2 5G स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव की गई है। हालांकि, इसके जरिए फोन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन इसके जरिए फोन लॉन्च की तारीख का ऐलान साफतौर पर किया गया है। यह फोन भारत में 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।

जैसे कि हमने बताया कंपनी ने फोन लॉन्च से पहले Nord Ambassador Program का भी ऐलान कर दिया है, जिसका उद्देश्य उत्साही ग्राहकों को वनप्लस नॉर्ड कम्युनिटी की ओर आकर्षित करना है। चीनी कंपनी ने वादा किया है कि इस प्रोग्राम के तहत कंटेस्टेंट्स को वह बेनेफिट्स के तहत वनप्लस नॉर्ड डिवाइस का फ्री एक्सेस प्रदान करेगी। वनप्लस ने अपने फोरम पोस्ट के जरिए कहा है कि वह नॉर्ड एम्बेसडर प्रोग्राम के तहत आगामी प्रोडक्ट्स की जानकारी, एक्सल्यूसिव कॉन्टेंट और इवेंट का एक्सेस प्रदान करेंगे।

कंपनी ने इस प्रोग्राम का ऐलान करते हुए कहा "अगले कुछ दिनों और हफ्तों में हम नॉर्ड एम्बेसडर के रूप में आप में से कुछ लोगो का चयन करेंगे जो नॉर्ड टीम का हिस्सा बनेंगे और यहां नॉर्ड सबफ़ोरम पर बातचीत चलाएंगे और मुख्य समुदाय के सदस्यों के रूप में विश्व स्तर पर हमारा प्रतिनिधित्व करेंगे।"
 

OnePlus Nord 2 5G price in India (expected)

OnePlus Nord 2 5G की बात करें, तो फिलहाल इस फोन की कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, एक टिप्सटर का दावा है कि इस फोन की कीमत CNY 2,000 (लगभग 23,000 रुपये) होगी।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • कमियां
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
  2. Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत
  3. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  4. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  5. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  6. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  7. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  10. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »