OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी। OnePlus N6 के लिए ग्रीन और ब्लैक कलर्स के विकल्प होंगे। देश में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जून 2026 17:57 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus N6 में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट रियर पैनल होगा
  • इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं
  • OnePlus N6 की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी

इस स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट रियर पैनल होगा

Photo Credit: OnePlus

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus की भारत में स्मार्टफोन्स के अफोर्डेबल सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना है। इसके लिए जल्द ही कंपनी की नई N सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के पहले स्मार्टफोन OnePlus N6 में फ्लैट रियर पैनल होगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर आगामी स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन के मॉडल का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इस वेबपेज के टाइटल से देश में OnePlus N6 के जल्द लॉन्च की पुष्टि हुई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर्स के विकल्पों का भी टीजर दिया है। OnePlus N6 की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन के लिए ग्रीन और ब्लैक कलर्स के विकल्प होंगे। 

Advertisement

OnePlus N6 में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट रियर पैनल होगा। इसमें रियर पैनल के ऊपर से कैमरा मॉड्यूल निकल रहा है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। OnePlus N6 के लॉन्च की तिथि, प्राइसिंग और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। अगले महीने इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। आगामी सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है। देश में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी है। 

भारत में पिछले महीने लॉन्च किए गए् OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 22,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये का है।  इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले (2,400 x 1,080 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट और  ARM Mali-G615 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। OnePlus Nord CE 6 Lite की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Omnivision OV50D40 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.