OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत

इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत

Photo Credit: OnePlus

OnePlus N6 Lite को कंपनी ने दो कलर्स में लॉन्च किया है जिसमें मिडनाइट हाइप और नियो ग्रीन कलर वेरिएंट्स आते हैं।

ख़ास बातें
  • फोन के रियर में 13MP का मेन कैमरा मिलता है।
  • फोन में Aqua Touch टेक्नोलॉजी कंपनी ने दी है, गीले हाथों में भी चलेगा।
  • OnePlus N6 Lite को कंपनी ने दो कलर्स में लॉन्च किया है
विज्ञापन

OnePlus N6 Lite को कंपनी ने भारत में आज लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का अफॉर्डेबल स्मार्टफोन में लेटेस्ट एडिशन है। फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन का बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो कि 7000mAh की है। साथ में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और  फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

OnePlus N6 Lite Price in India

OnePlus N6 Lite की भारत में कीमत 16,999 रुपये है। इसे कंपनी ने सिंगल 4GB रैम, 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है। फोन को OnePlus.in ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है। फोन की सेल आज, यानी 22 सितंबर से ही शुरू होने जा रही है। OnePlus N6 Lite को कंपनी ने दो कलर्स में लॉन्च किया है जिसमें मिडनाइट हाइप और नियो ग्रीन कलर वेरिएंट्स आते हैं। 

OnePlus N6 Lite Features

OnePlus N6 Lite फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें LCD पैनल लगा है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में Aqua Touch टेक्नोलॉजी कंपनी ने दी है। यानी गीले हाथों से भी स्क्रीन रेस्पॉन्ड करती है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में UNISOC T7250 चिपसेट मिलता है। इसके साथ में 4GB रैम, 64GB स्टोरेज की पेअरिंग की गई है।

कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में 13MP का मेन कैमरा मिलता है। यह 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। OnePlus N6 Lite में विशाल बैटरी लगी है जो कि 7000mAh कैपिसिटी की है। इसके साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कंपनी ने जोड़ा है। इतना ही नहीं, इसमें 5W रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है। कंपनी का दावा है कि यह 3 दिन तक का बैकअप दे सकती है। वहीं, बैटरी हेल्थ के लिए कहा गया है कि यह 6 साल तक आसानी से खराब नहीं होगी। 

फोन में Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, Beidou, USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5mm हेडफोन जैका भी शामिल है। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए कंपनी ने इसमें IP64 रेटिंग दी है। फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कुल मिलाकर कंपनी ने इसे टिकाऊ बनाने की पूरी कोशिश की है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »