वनप्लस मिनी के स्पेसिफिकेशन का बेंचमार्क रिजल्ट से हुआ खुलासा

वनप्लस मिनी के स्पेसिफिकेशन का बेंचमार्क रिजल्ट से हुआ खुलासा
विज्ञापन
वनप्लस के नए स्मार्टफोन 'वनप्लस मिनी' को साल के अंत तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब बेंचमार्क टेस्ट रिजल्ट के बूते इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए हैं। दरअसल, वनप्लस ए2301 मॉडल नंबर के एक डिवाइस को अंटूटू बेंचमार्क पर लिस्ट किया गया है। इस डिवाइस को 'वनप्लस मिनी' माना जा रहा है।

लीक हुए बेंचमार्क रिजल्ट के मुताबिक, वनप्लस मिनी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें मीडियाटेक एमटी 6795टी प्रोसेसर के साथ पावरवीआर जी6200 जीपीयू और 2 जीबी का रैम होगा। स्क्रीन के साइज के बारे में तो अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होने की जानकारी मिली है, लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट का कोई जिक्र नहीं है।

बेंचमार्क टेस्ट में इस डिवाइस को 54,311 का स्कोर मिला है जो सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 से ज्यादा है। इस आधार पर जल्द ही लॉन्च होने वाले डिवाइस की परफॉर्मेंस का अंदाजा लगाया जा सकता है।
oneplus mini leak antutu benchmark
हफ्ते की शुरुआत में इंटरनेट पर कथित तौर पर वनप्लस मिनी हैंडसेट की  तस्वीरें सार्वजनिक हुई थीं। इसका डिजाइन कंपनी के वनप्लस वन और हाल ही में लॉन्च किए गए वनप्लस 2 से थोड़ा अलग है। लीक हुई तस्वीरों में स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल के साथ इसके रियर पैनल पर मौजूद डुअल-कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट स्कैनर की झलक देखने को मिली। रियर कैमरे के साथ डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। बॉटम पैनल में स्पीकर ग्रिल के अलावा चार्जिंग स्लॉट बना हुआ है। याद रहे कि वनप्लस 2 स्मार्टफोन (रिव्यू पढ़ें) में होम बटन ही फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी काम करता है।

वनप्लस ने पहले ही एक और हैंडसेट लॉन्च करने की पुष्टि कर चुका है। कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पी ने अगस्त महीने में ही जानकारी दी थी कि नए वनप्लस स्मार्टफोन को साल के अंत तक पेश कर दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »