OnePlus Ace 7 में लार्ज एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इससे चिपसेट और अन्य कोर कंपोनेंट्स से हीट को दूर करने में आसानी होगी। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान ज्यादा हीटिंग से थ्रॉटलिंग की आशंका कम होगी
पिछले वर्ष OnePlus Ace 6 सीरीज को पेश किया गया था
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Ace 7 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल हो सकता है। हालांकि, OnePlus ने इस स्मार्टफोन सीरीज की पुष्टि नहीं की है।
Google Play पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro की लिस्टिंग हुई है। OnePlus Ace 7 का मॉडल नंबर - PYF110 और OnePlus Ace 7 Pro का मॉडल नंबर - PMS110 है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। इन स्मार्टफोन्स को इस महीने चीन में पेश किया जा सकता है।
हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro को देखा गया था। OnePlus Ace 7 Pro को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,112 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,451 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। OnePlus Ace 7 सीरीज में नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम इस्तेमाल किया जा सकता है। OnePlus Ace 7 में लार्ज एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इससे चिपसेट और अन्य कोर कंपोनेंट्स से हीट को दूर करने में आसानी होगी। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान ज्यादा हीटिंग से थ्रॉटलिंग की आशंका कम होगी। भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को OnePlus 16R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। देश में इन स्मार्टफोन्स के प्राइसेज 70,000 रुपये से 75,000 रुपये के बीच हो सकते हैं।
OnePlus Ace 7 का डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। OnePlus Ace 7 में Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का कस्टम वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus Ace 6 में 6.83-इंच 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट और G2 गेमिंग चिप दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।