OnePlus Ace 6 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9000, जल्द लॉन्च की तैयारी

पिछले वर्ष अक्टूबर में चीन में OnePlus Ace 6 को पेश किया गया था। इसके बाद दिसंबर में OnePlus Ace 6T का लॉन्च हुआ था। कंपनी ने नए स्मार्टफोन के मॉडल, स्पेसिफिकेशंस या लॉन्च की तिथि के बारे में जानकारी नहीं दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2026 19:35 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट हो सकता है
  • OnePlus Ace 6 Ultra में फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी मिल सकती है

पिछले वर्ष अक्टूबर में OnePlus Ace 6 को पेश किया गया था

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर  पर MediaTek Dimensity 9000 दिया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में चीन में OnePlus की यूनिट के प्रेसिडेंट, Li Jie Louis ने एक वीडियो पोस्ट कर नए स्मार्टफोन के लॉन्च का संकेत दिया है। यह OnePlus Ace सीरीज का स्मार्टफोन है। पिछले वर्ष अक्टूबर में चीन में OnePlus Ace 6 को पेश किया गया था। इसके बाद दिसंबर में OnePlus Ace 6T का लॉन्च हुआ था। हालांकि, कंपनी ने नए स्मार्टफोन के मॉडल, स्पेसिफिकेशंस या लॉन्च की तिथि के बारे में जानकारी नहीं दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह टीजर OnePlus Ace 6 Ultra का बताया गया है। 

Advertisement

हाल ही में चीन में MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर OnePlus Ace 6 Ultra की लिस्टिंग हुई थी। इस स्मार्टफोन में 3 nm प्रोसेस पर बना ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट हो सकता है। OnePlus Ace 6 Ultra में फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के साथ मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

OnePlus Ace 6 में 6.83-इंच 1.5K (1,272 × 2,800 पिक्सल्स) AMOLED फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया है। OnePlus Ace में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम दिया गया है। OnePlus Ace की 6,800 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  इस स्मार्टफोन में गेमिंग पर भी फोकस किया गया है। इसके लिए OnePlus Ace 6 में G2 गेमिंग चिप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले 3D फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.