• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Ace 5 Supreme Edition में मिलेगा Dimensity 9400 Plus चिपसेट, जानें कितना मिला परफॉर्मेंस स्कोर?

OnePlus Ace 5 Supreme Edition में मिलेगा Dimensity 9400 Plus चिपसेट, जानें कितना मिला परफॉर्मेंस स्कोर?

OnePlus Ace 5 Supreme Edition ने सिंगल-कोर में 2,779 और मल्टी-कोर में 8,660 स्कोर हासिल किए हैं।

OnePlus Ace 5 Supreme Edition में मिलेगा Dimensity 9400 Plus चिपसेट, जानें कितना मिला परफॉर्मेंस स्कोर?

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 5 Pro (ऊपर तस्वीर में)

ख़ास बातें
  • PLC110 मॉडल नंबर से टेस्ट हुआ है OnePlus Ace 5 Supreme Edition
  • डिवाइस में MediaTek का लेटेस्ट Dimensity 9400 Plus प्रोसेसर मिलेगा
  • इसने सिंगल-कोर में 2,779 और मल्टी-कोर में 8,660 स्कोर हासिल किए हैं
विज्ञापन
OnePlus इस महीने अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जो कि खास तौर पर चीन के लिए Ace सीरीज के तहत लाए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये दो मॉडल्स होंगे - OnePlus Ace 5 Racing Edition और OnePlus Ace 5 Supreme Edition (या Ace 5 Ultra)। इनमें से Supreme Edition को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जहां इसका मॉडल नंबर PLC110 Geekbench पर देखा गया है।

X पर एक यूजर @ZionsAnvin ने Geekbench लिस्टिंग को शेयर किया है और दावा किया हैकि यह PLC110 मॉडल नंबर वाले OnePlus Ace 5 Supreme Edition की है। से साफ होता है कि इस डिवाइस में MediaTek का लेटेस्ट Dimensity 9400 Plus प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि चिपसेट का नाम सीधे तौर पर लिस्टिंग में नहीं लिखा गया, लेकिन CPU और GPU से जुड़ी डिटेल्स को देखते हुए माना जा रहा है कि यही नया चिपसेट फोन में इस्तेमाल हुआ है। टेस्टिंग में डिवाइस ने सिंगल-कोर में 2,779 और मल्टी-कोर में 8,660 स्कोर हासिल किए हैं।

Ace 5 Supreme Edition में 16GB RAM और लेटेस्ट Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। कुछ पुरानी लीक में ये भी सामने आया था कि फोन में फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K होगा। साथ ही, इसमें लगभग 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो इसे काफी पावरफुल बना सकती है। हालांकि कैमरा या चार्जिंग स्पीड जैसे बाकी फीचर्स पर अभी कंपनी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।

OnePlus Ace 5 Supreme Edition फिलहाल सिर्फ चीन में लॉन्च होगा और ग्लोबल मार्केट में इसके आने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। वहीं दूसरी तरफ Ace 5 Racing Edition में Dimensity 9400e चिपसेट होने की उम्मीद है और अफवाहें हैं कि यही फोन इंटरनेशनल मार्केट में OnePlus Nord 5 के नाम से रीब्रांड होकर आ सकता है।

OnePlus की Ace सीरीज पहले भी परफॉर्मेंस और डिजाइन को लेकर चर्चा में रही है और अब Dimensity 9400 Plus जैसे पावरफुल चिपसेट के साथ यह Supreme Edition गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दीवानों के लिए एक बड़ा अपग्रेड बन सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »