• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Ace 2 Pro में मिलेगी स्पेशल 'Rain Touch' टेक्नोलॉजी, इन स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

OnePlus Ace 2 Pro में मिलेगी स्पेशल 'Rain Touch' टेक्नोलॉजी, इन स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

OnePlus Ace 2 Pro एक नई "Rain Touch" टेक्नोलॉजी के साथ आएगा, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह गीली उंगलियों से भी डिवाइस को स्मूथ तरीके से ऑपरेट करेगा।

OnePlus Ace 2 Pro में मिलेगी स्पेशल 'Rain Touch' टेक्नोलॉजी, इन स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.74-इंच OLED डिस्प्ले मिलेगा
  • इसमें बेहतर रंग और विजुअल एक्सपीरिएंस के लिए BOE का Q9+ पैनल होगा
  • फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर चलेगा, जो 24GB रैम के साथ जुड़ा होगा
विज्ञापन
OnePlus Ace 2 Pro के 16 अगस्त को लॉन्च होने से पहले ही चाइनीज कंपनी द्वारा इसके स्पेसिफिकेशन को टीज किया गया है। नए वनप्लस स्मार्टफोन के 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन से लैस 6.74-इंच डिस्प्ले के साथ आने की पुष्टि की गई है। इसमें बेहतर रंग और विजुअल एक्सपीरिएंस के लिए BOE का Q9+ पैनल होगा। OnePlus Ace 2 Pro में 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की भी पुष्टि की गई है। फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर चलेगा, जो 24GB रैम के साथ जुड़ा होगा।

OnePlus ने Ace 2 Pro के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा करते हुए Weibo पर कई टीजर शेयर किए हैं। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.74-इंच OLED 1.5K (1,240x2,772 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला BOE का Q9+ डिस्प्ले पैनल मिलेगा। पैनल HDR10+ सर्टिफिकेशन और 450ppi पिक्सल डेंसिटी से लैस होगा। डिस्प्ले लो ब्लू लाइट एमिशन के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आता है और इसे 1,600 nits तक की पीक ब्राइटनेस और 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग देने के लिए रेट किया गया है। इसमें TUV SUD Precise Touching S लेवल सर्टिफिकेशन भी है।

OnePlus ने अपकमिंग हैंडसेट में 2.17 mm अल्ट्रा-थिन बेजल्स को भी टीज किया है। Ace 2 Pro 150W SuperVOOC सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस आएगा। दावा किया गया है कि यह फास्ट चार्जिंग तकनीक केवल 17 मिनट में बैटरी को 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज करेगी। यह भी दावा किया गया है कि बैटरी कम से कम 4 साल या 1,600 चार्जिंग साइकल तक काम करती रहेगी।

इसके अलावा, OnePlus Ace 2 Pro एक नई "Rain Touch" टेक्नोलॉजी के साथ आएगा, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह गीली उंगलियों से भी डिवाइस को स्मूथ तरीके से ऑपरेट करेगा। वनप्लस ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि वनप्लस ऐस 2 प्रो और iPhone 14 Pro के डिस्प्ले बारिश में टच इनपुट पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में, OnePlus ने चीन में Ace 2 Pro के 16 अगस्त को लॉन्च होने की पुष्टि की थी। इसके Snapdragon 8 Gen 2 SoC, 24GB रैम और 1TB तक की ऑनबोर्ड मेमोरी के साथ आने की भी पुष्टि हो चुकी है। हैंडसेट में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल Sony IMX890 सेंसर हो सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1,240x2,772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  2. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  3. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  4. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  6. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  7. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  8. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »