5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus Ace 2 Pro के 2 लाख फोन महज 3 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक, जानें कीमत

OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच का कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉलूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अगस्त 2023 16:20 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच का कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • OnePlus Ace 2 Pro में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus Ace 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच का कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने हाल ही में OnePlus Ace 2 Pro को चीन में पेश किया था। अब एक नई जानकारी सामने आ रही है कि इस स्मार्टफोन को जमकर पसंद किया जा रहा है। कंपनी ने वीबो पोस्ट पर दावा किया था कि इस स्मार्टफोन का पूरा स्टॉक सिर्फ 3 ही मिनट में बिक गया है। यहां हम आपको OnePlus Ace 2 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

वीबो पर वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन को मिले दमदार रिस्पॉन्स के लिए आभार व्यक्त किया। वीबो पोस्ट पर कंपनी के अनुसार, वनप्लस स्मार्टफोन की शुरुआती 2,00,000 यूनिट्स सिर्फ 3 मिनट्स में ही बिक गई थीं।


Advertisement
OnePlus Ace 2 Pro की कीमत


कीमत की बात की जाए तो OnePlus Ace 2 Pro के 12GB रैम + 256GB स्‍टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन (लगभग 34,572 रुपये) है। 16GB रैम + 512GB स्‍टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,399 युआन (लगभग 39,183 रुपये) है। और 24GB रैम और 1TB स्‍टोरेज वेरिएंट को 3,999 युआन (लगभग 46,102 रुपये) में खरीदा जा सकता है। 


OnePlus Ace 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच का कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉलूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 150W SuperVOOC फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Ace 2 Pro में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के इस फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल SIM सपोर्ट, 5G सपोर्ट, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीएनएसएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1,240x2,772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.