OnePlus Ace 2 Pro और OnePlus 12 में कैसा होगा डिस्‍प्‍ले, नए लीक से चला पता!

OnePlus 12 5G कंपनी की एक और फ्लैगशिप डिवाइस हो सकती है। कहा जा रहा है कि इसे स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा।

OnePlus Ace 2 Pro और OnePlus 12 में कैसा होगा डिस्‍प्‍ले, नए लीक से चला पता!

Photo Credit: Oneplus/सांकेतिक तस्‍वीर

इससे पहले एक रिपोर्ट में आया था कि OnePlus 12 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की QHD OLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 2 Pro स्‍मार्टफोन अगले महीने लॉन्‍च हो सकता है
  • OnePlus 12 को इस साल के आखिर में पेश किया जा सकता है
  • टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने इन फोन्‍स पर जानकारी शेयर की है
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड वनप्‍लस (Oneplus) अपनी नई डिवाइसेज को लॉन्‍च करने की तैयारी में जुटा है। कहा जा रहा है कि इस साल की दूसरी छमाही में कंपनी दो नए फ्लैगशिप से पर्दा हटा सकती है। हाल ही में चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने इन स्‍मार्टफोन्‍स की जानकारी शेयर की थी। इन्‍हें OnePlus Ace 2 Pro और OnePlus 12 कहा जाता है। टिपस्टर ने इन दोनों फोन्‍स के रेजॉलूशन और डिस्‍प्‍ले डिजाइन के बारे में बताया था। 

पहले बात करते हैं वनप्लस ऐस 2 प्रो की। ऐसी अफवाहें हैं कि ये डिवाइस अगले महीने चीन में दस्‍तक दे सकती है। फोन को अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 2 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। OnePlus Ace Pro स्‍मार्टफोन में कर्व्‍ड ऐज वाला डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जो किनारों से मुड़ा होता है। लीक बताते हैं कि फोन के कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले में टॉप-सेंटर पर एक पंच-होल दिया जाएगा, जिसमें सेल्‍फी कैमरा फ‍िट होगा। डिज‍िटल चैट स्‍टेशन का मानना है कि फोन के डिस्‍प्‍ले का रेजॉलूशन 1.5K होगा। 

डिजिटल चैट स्‍टेशन ने यह भी बताया था कि वनप्लस ऐस 2 प्रो में वही डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा जो ओपो रेनो 10 प्रो+ फोन में था। यानी यह 120 हर्त्‍ज तक रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा और ओएलईडी होगा। 

दूसरी ओर, OnePlus 12 5G कंपनी की एक और फ्लैगशिप डिवाइस हो सकती है। कहा जा रहा है कि इसे स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। हालांकि अभी यह प्रोसेसर लॉन्‍च नहीं हुआ है। स्‍नैपड्रैगन के एडवांस प्रोसेसर हर साल अक्‍टूबर में ऑफ‍िशियल होते हैं। इस हिसाब से OnePlus 12 5G को इस साल के आखिर में पेश किया जा सकता है। इसकी शुरुआत भी चीन से ही होने की उम्‍मीद है। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में आया था कि OnePlus 12 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की QHD OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। यह फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। मेन कैमरा के साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी होगा। इसके अलावा एक 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप जूम कैमरा भी दिया जाएगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »