5,000mAh बैटरी, 16GB रैम, 1.5K डिस्प्ले वाले OnePlus Ace 2 का नया वर्जन इस फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च!

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 फरवरी 2023 09:37 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 2 में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले है
  • फोन में स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट मिलता है।
  • डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13 पर रन करता है।

OnePlus Ace 2 को हाल ही में कंपनी ने Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ लॉन्च किया था।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने हाल ही में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन चीन में OnePlus Ace 2 के नाम से लॉन्च किया था। अब कंपनी इस फोन का एक और वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। खबर है कि यह दूसरा मॉडल भी चीन में ही लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि OnePlus Ace 2 में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी अब इसे दूसरे प्रोसेसर के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 

OnePlus Ace 2 में जल्द ही MediaTek Dimensity प्रोसेसर वाला वर्जन देखने को मिल सकता है। हाल ही में कंपनी ने इसे Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ लॉन्च किया था। नए प्रोसेसर वाला वर्जन भी चीन में ही लॉन्च किए जाने की बात की जा रही है। चाइनीज वेबसाइट माय ड्राईवर्स की रिपोर्ट अनुसार, नए वर्जन में MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट दिया जाएगा। इसके साथ ही इसकी डिस्प्ले को भी 1.5K रिजॉल्यूशन में दिया जाएगा, जो कि हालिया लॉन्च हुए मॉडल में भी है। लेकिन अबकी बार डिस्प्ले को फ्लैट फॉर्मेट में दिया जा सकता है। 
Advertisement

नए OnePlus Ace 2 की कीमत भी कम होने वाली है। आपको बता दें कि चीन में लॉन्च किए गए OnePlus Ace 2 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 Yuan (लगभग 34 हजार रुपये) है। वहीं 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,099 Yuan  (लगभग 38 हजार रुपये) है। नया वर्जन कम कीमत और नए फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ आएगा। Dimensity 9000 चिपसेट MediaTek की ओर से फ्लैगशिप प्रोसेसर है जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। यह 4nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है। नए वर्जन में प्रोसेसर को छोड़कर बाकी के सभी स्पेसिफिकेशंस समान रखने की बात कही गई है। 
 

OnePlus Ace 2 के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Ace 2 में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 2772×1240 पिक्सल, 1450 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमुट, 1440Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 120Hz तक एडेप्टिवट रिफ्रेश रेट है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस है। इस फोन में 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

बैटरी 5,000mAh की है जो कि 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट मिलता है। इस फोन में सेफ्टी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए यह फोन ब्लूटूथ 5.2 को सपोर्ट करता है। डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13 पर रन करता है। OnePlus Ace 2 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2772x1240 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.