OnePlus 9 सीरीज़ में नहीं मिलेगा पेरिस्कोप लेंस, टिप्सटर का दावा

लोकप्रिय टिप्सटर Digital Chat Station ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर दावा किया है कि OnePlus 9 सीरीज़ में नॉर्मल टेलीफोटो लेंस और पेरिस्कोप लेंस मौजूद नहीं होगा।

OnePlus 9 सीरीज़ में नहीं मिलेगा पेरिस्कोप लेंस, टिप्सटर का दावा

OnePlus 9 सीरीज़ साल 2021 की पहली तिमाही में पेश की जा सकती है

ख़ास बातें
  • OnePlus 9 स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा
  • फोन में मिल सकता है 120 हर्टज़ रिफ्रेश रेट
  • OnePlus 9 Pro में मिल सकती है IP68 रेटिंग
विज्ञापन
OnePlus 9 स्मार्टफोन्स में पेरिस्कोप लेंस नहीं दिया जाएगा। वनप्लस 9 रेंड को सा 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इस दौरान कंपनी लाइनअप में तीन नए मॉडल्स पेश कर सकती है, जिसमें शामिल होंगे OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro। इसके अलावा इस सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन OnePlus 9e या फिर OnePlus 9 Lite हो सकता है। सीरीज़ के दो प्रीमियम स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकते हैं। लीक में स्मार्टफोन के कैमरा डिटेल्स भी सामने आ चुके हैं, लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि वनप्लस 9 सीरीज़ में पेरिस्कोप लेंस शामिल नहीं होगा।

लोकप्रिय टिप्सटर Digital Chat Station ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर दावा किया है कि OnePlus 9 सीरीज़ में नॉर्मल टेलीफोटो लेंस और पेरिस्कोप लेंस मौजूद नहीं होगा। यह फोन की ज़ूमिंग क्षमता को सीमित करता है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि OnePlus ने क्यों पेरिस्कोप लेंस को न अपनाने का फैसला लिया है, जहां ज्यादातर फोन में इसे देखा गया है। टिप्सटर को भी साफ नहीं है कि यह फैसला सप्लाई चैन समस्या की वजह से लिया गया है या फिर कुछ और बात है। लेकिन यह दावा किया गया है कि कुछ फोन में कैमरा लेंस टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेट किया जाएगा।

कथित रूप से वनप्लस 9 सीरीज़ स्मार्टफोन में Leica कैमरा फीचर किए जा सकते है, जिसका खुलासा पिछली लीक में हुआ था। इसका मतलब यह है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की आगामी फोन सीरीज़ में पुराने जनरेशन फोन की तुलना में फोटोग्राफी के लिहाज़ से इम्प्रूवमेंट्स देखी जा सकती है। वनीला वनप्लस 9 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.9 अपर्चर के साथ स्थित होगा। इसके अलावा, इसमें f/1.8  अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और f/3.4 लेंस व ऑटोफोकस के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मौजूद हो सकता है।

OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, लेकिन  OnePlus 9e या फिर OnePlus 9 Lite स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं। वनप्लस 9 प्रो फोन वनप्लस 9 सीरीज़ का टॉप-टायर मॉडल होगा जो कि वाटर और डस्ट रसिस्टेंट के लिए ऑफिशियल IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »