OnePlus 9 सीरीज़ के कैमरा में हो सकते हैं बड़े बदलाव, Leica के साथ की साझेदारी

एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस 9 सीरीज़ में OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और टोन-डाउन OnePlus 9E स्मार्टफोन शामिल होंगे। वनप्लस 9 प्रो वनप्लस 9 सीरीज़ का टॉप-टायर मॉडल होगा जो कि वाटर और डस्ट रसिस्टेंट के लिए ऑफिशियल IP68 रेटिंग के साथ आएगा।

OnePlus 9 सीरीज़ के कैमरा में हो सकते हैं बड़े बदलाव, Leica के साथ की साझेदारी
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 सीरीज़ में मिल सकता है 6.55 इंच डिस्प्ले
  • वनप्लस 9 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं तीन स्मार्टफोन
  • OnePlus 9 Pro ऑफिशियल IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है
विज्ञापन
OnePlus 9 सीरीज़ स्मार्टफोन में Leica कैमरा फीचर किए जा सकते है, जिसका खुलासा नई लीक में सामने आया है। इसका मतलब यह है कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की आगामी फोन सीरीज़ में पुराने जनरेशन फोन की तुलना में फोटोग्राफी के लिहाज़ से इम्प्रूवमेंट्स देखी जा सकती है। इससे पहले सामने आई रिपोर्ट में संकेत मिला था कि कंपनी आगामी सीरीज़ में खासतौर पर कैमरा पर फोकस करेगी। कथित वनप्लस 9 स्मार्टफोन की तस्वीर भी ऑनलाइन लीक हुई है, जिसमें फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा गया है। इस सेटअप में दो बड़े सेंसर्स और एक छोटा सेंसर स्थित दिखा।

टिप्सटर Teme के ट्वीट के मुताबिक, कंपनी OnePlus 9 सीरीज़ के कैमरे के लिए Leica के साथ साझेदारी कर रही है। अपने एक अलग ट्वीट में टिप्सटर ने कुछ स्मार्टफोन निर्माता और कैमरा कंपनियों के नाम का उल्लेख किया जिसके साथ साझेदारी होनी है। इस लिस्ट में OnePlus और Leica का नाम शामिल था। इस हफ्ते की शुरुआत में, वनप्लस 9 5जी स्मार्टफोन की लाइव तस्वीरें कथित रूप से लीक हुई थी। इन तस्वीरों में देखा गया कि फोन में आयातकार कैमरा मॉड्यूल स्थित है। इस मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल किया गया है, जिसमें दो बड़े सेंसर्स और तीसरा छोटा सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, कैमरा मॉड्यूल में फ्लैश भी मौजूद है, जिसके साथ ‘Ultrashot' लिखा हुआ है।
 

OnePlus 9 specifications (rumoured)

वनप्लस 9 फोन को लेकर दावा किया गया है कि इस फोन में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया जाएगा। इसके अलावा इसके सात HDR सपोर्ट भी मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 9 फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी और यह फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा।

एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस 9 सीरीज़ में OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और टोन-डाउन OnePlus 9E स्मार्टफोन शामिल होंगे। वनप्लस 9 प्रो वनप्लस 9 सीरीज़ का टॉप-टायर मॉडल होगा जो कि वाटर और डस्ट रसिस्टेंट के लिए ऑफिशियल IP68 रेटिंग के साथ आएगा। इसके अलावा वनप्लस ने फिलहाल आधिकारिक रूप से आगामी सीरीज़ के लिए कोई जानकारी साझा नहीं की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 9, OnePlus 9 specifications, OnePlus 9 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  11. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »