OnePlus 9 सीरीज़ को लेकर मिली अहम जानकारी, कोडनेम ऑनलाइन लीक

पिछले महीने भी एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें आगामी वनप्लस स्मार्टफोन के कोडनेम का जिक्र किया गया था, यह कोडनेम कुछ इस प्रकार थे- lemonade, lemonadep, lemonadept और lemonadev।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2020 18:28 IST
ख़ास बातें
  • कथित रूप से OnePlus 9 सीरीज़ का कोडननेम ‘Lemonade' है
  • पिछले महीने वनप्लस के चार कोडनेम आए थे सामने
  • वनप्लस 9 सीरीज़ अप्रैल 2021 में दस्तक दे सकती है

टिप्सटर ने ट्वीट कर साझा की है तस्वीर

OnePlus 9 सीरीज़ स्मार्टफोन को लेकर ऑनलाइन जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक कंपनी इन दिनों इस नए लाइनअप पर काम कर रही है। टिप्सटर ने ऑनलाइन एक तस्वीर साझा की है, इस तस्वीर में OnePlus स्मार्टफोन का साइड व्यू देखने को मिला है जिसके बैकग्राउंड में पीले रंग से ‘Lemonade' शब्द लिखा दिखा है। रिप्लाई में टिप्सटर ने कमेंट करते हुए पुष्टि की है कि Lemonade वनप्लस 9 सीरीज़ का कोडनेम है। हाल ही में एक रिपोर्ट भी सामने आई थी, जिसके तहत ऐसे ही कोडनेम का खुलासा हुआ था। उस वक्त कहा गया था कि यह वनप्लस स्मार्टफोन की आगामी सीरीज़ का कोडनेम होगा। हालांकि, इसके अलावा वनप्लस 9 को लेकर किसी प्रकार की अन्य जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी आने वाले महीनों में इससे पर्दा उठाएगी।

कथित OnePlus 9 स्मार्टफोन की तस्वीर को टिप्सटर Max J द्वारा ट्वीट किया गया है। माना जा रहा है कि ‘Lemonade' वनप्लस 9 सीरीज़ का कोडनेम है। हालांकि, ट्वीट में तो ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन टिप्सटर ने कमेंट में बताया कि Lemonade आगामी वनप्लस 9 सीरीज़ का ही कोडनेम है। आपको बता दें, पिछले महीने भी एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें आगामी वनप्लस स्मार्टफोन के कोडनेम का जिक्र किया गया था, यह कोडनेम कुछ इस प्रकार थे- lemonade, lemonadep, lemonadept और lemonadev। इन कोडनेम से संकेत मिला था कि कंपनी के आगानी लाइनअप में चार स्मार्टफोन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। अटकले लगाई जा रही हैं कि वनप्लस 9 सीरीज़ अप्रैल 2021 में दस्तक दे सकती है।
Advertisement

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही OnePlus 8T स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6.55 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस है। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 4,500 एमएएच की बैटरी और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है।

वनप्लस नॉर्ड को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था, जो कि कंपनी का किफायती स्मार्टफोन था। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया गया था।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • Bad
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 9, OnePlus Lemonade, OnePlus 9 series
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  5. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  6. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  7. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  8. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  10. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.