• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 9R स्मार्टफोन 23 मार्च को भारत में होगा लॉन्च, किफायती कीमत में मिलेगा फ्लैगशिप अनुभव!

OnePlus 9R स्मार्टफोन 23 मार्च को भारत में होगा लॉन्च, किफायती कीमत में मिलेगा फ्लैगशिप अनुभव!

OnePlus 9 का किफायती वेरिएंट इससे पहले कई लीक्स का हिस्सा बन चुका है। लीक्स की मानें, तो यह फोन 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

OnePlus 9R स्मार्टफोन 23 मार्च को भारत में होगा लॉन्च, किफायती कीमत में मिलेगा फ्लैगशिप अनुभव!
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 सीरीज़ ग्लोबली 23 मार्च को लॉन्च होगी
  • OnePlus 9 सीरीज़ में शामिल होंगे तीन फोन
  • OnePlus 9R में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का कैमरा
विज्ञापन
OnePlus 9 सीरीज़ को ग्लोबली 23 मार्च को लॉन्च किया जाना है। अब-तक इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन की बात की जा रही थी, OnePlus 9 और Oneplus 9 Pro। हालांकि, अब कथित रूप से कंपनी ने इस सीरीज़ के तीसरे मॉडल की भी पुष्टि कर दी है। सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी के सीईओ Pete Lau ने पुष्टि की है कि इस सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन OnePlus 9R होगा, जो कि 23 मार्च को भारत में दस्तक देने वाला है। यह किफायती स्मार्टफोन फ्लैगशिप स्तर के फीचर्स के लैस होगा। आपको बता दें, पहले माना जा रहा था कि वनप्लस 9 सीरीज़ के तीसरे मॉडल का नाम OnePlus 9 Lite या फिर OnePlus 9e होगा।

News18 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कथित रूप से OnePlus के सीईओ Pete Lau ने पुष्टि की है कि OnePlus 9 सीरीज़ के तहत आने वाला तीसरा मॉडल OnePlus 9R स्मार्टफोन होगा। जो कि OnePlus 9 और Oneplus 9 Pro व OnePlus Watch के साथ ही 23 मार्च को लॉन्च होगा।

यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा  कि कंपनी इस डिवाइस को लेकर आने के लिए काफी उत्साहित है, जो कि किफायती कीमत में फ्लैगशिप अनुभव यूज़र्स को प्रदान करेगा। फोन में स्मूथ स्क्रोलिंग व शानदान गेमिंग कंट्रोल प्रदान किया जाएगा।

आपको बता दें, पहले माना जा रहा था कि वनप्लस 9 सीरीज़ के तीसरे मॉडल का नाम OnePlus 9 Lite या फिर OnePlus 9e होगा। हालांकि, बाद में सामने आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि इस फोन का नाम वनप्लस 9आर होगा। जाने-माने टिप्सटर Evan Blass ने सोर्स कोड में खोजबीन करके यह जानकारी हासिल की है, जिसके मुताबिक सीरीज़ का किफायती मॉडल OnePlus 9R मोनिकर के साथ लॉन्च किया जाएगा।
 

OnePlus 9R specifications (expected)

वनप्लस 9 का किफायती वेरिएंट इससे पहले कई लीक्स का हिस्सा बन चुका है। लीक्स की मानें, तो यह फोन 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। कथित वनप्लस 9आर फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएएच की होगी।

OnePlus 9 सीरीज़ ग्लोबली 23 मार्च को लॉन्च होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good ergonomics
  • Competent ultra-wide camera
  • Vivid 120Hz display
  • Speedy overall performance
  • कमियां
  • Lacks IP rating, wireless charging
  • Average selfie camera
  • No OIS for main camera
  • Plastic frame instead of metal
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • 50W wireless charging
  • Competent rear cameras
  • Good overall performance
  • Vivid display
  • कमियां
  • Occasional overheating in camera app
  • Minor software bugs
  • Underwhelming selfie camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »