OnePlus 9 सीरीज का सबसे सस्ता फोन होगा OnePlus 9R, मिलेगा 64MP का कैमरा!

OnePlus 9 सीरीज़ मार्च महीने में लॉन्च की जा सकती है, जिसमें तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं वो होंगे OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और तीसरा मॉडल OnePlus 9R हो सकता है।

OnePlus 9 सीरीज का सबसे सस्ता फोन होगा OnePlus 9R, मिलेगा 64MP का कैमरा!

OnePlus 9 सीरीज़ मार्च में हो सकती है लॉन्च

ख़ास बातें
  • OnePlus 9R की जानकारी टिप्सटर Evan Blass द्वारा दी गई है
  • OnePlus 9 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं तीन फोन
  • OnePlus 9 Pro में मिल सकता है 888 प्रोसेसर
विज्ञापन
OnePlus 9 सीरीज़ के तीसरे किफायती वेरिएंट का नाम OnePlus 9R हो सकता है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। यह सीरीज़ मार्च महीने में लॉन्च की जा सकती है, जिसमें तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं वो होंगे OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और तीसरा मॉडल OnePlus 9R हो सकता है। पुरानी रिपोर्ट्स में तीसरे मॉडल का नाम OnePlus 9e या फिर OnePlus 9 Lite बताया जा रहा था, लेकिन लेटेस्ट लीक में जो नाम सामने आया है वो बिल्कुल ही अलग है। जाने-माने टिप्सटर ने सोर्स कोड में खोजबीन करके यह जानकारी हासिल की है, जिसके मुताबिक सीरीज़ का किफायती मॉडल OnePlus 9R मोनिकर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

टिप्सटर Evan Blass ने Voice के माध्यम से साझा किया है कि OnePlus 9 सीरीज़ के किफायती मॉडल का नाम पुरानी रिपोर्ट्स में बताए गए OnePlus 9e या फिर OnePlus 9 Lite नहीं होगा बल्कि इसका नाम OnePlus 9R रखा जाएगा। टिप्सटर ने वह तस्वीर भी साझा की है, जिसमें उन्होंने सोर्स कोड में से इस नाम को ढूंढ निकाला है। हालांकि, टिप्सटर ने यह खुलासा नहीं किया कि उन्होंने इसे कहां खोजा है।
 

OnePlus 9R specifications (expected)

वनप्लस 9 का किफायती वेरिएंट इससे पहले कई लीक्स का हिस्सा बन चुका है। लीक्स की मानें, तो यह फोन 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। कथित वनप्लस 9आर फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएएच की होगी।
 

OnePlus 9 Pro specifications (expected)

इस सीरीज़ के प्रीमियम मॉडल का नाम OnePlus 9 Pro हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह मॉडल एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा, फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है, 64 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3.3x ज़ूम टेलीफोटो लेंस होगा। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

लीक से संकेत मिलते हैं कि वनप्लस 9 सीरीज़ को मार्च महीने में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन OnePlus ने इस संबंध में किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 9R, OnePlus 9 Series, OnePlus 9e
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »