OnePlus 9 की लाइव तस्वीरें लीक, रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से हो सकता है लैस

आपको बता दें, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में यह बताया गया था कि OnePlus 9 सीरीज़ स्मार्टफोन में Leica कैमरा फीचर किए जा सकते है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2020 14:36 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 में मिल सकती है 4,500 एमएएच की बैटरी
  • वनप्लस 9 में मौजूद हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में दी जा सकती है 65 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी

लाइव तस्वीरों में दिखा फ्लैट डिस्प्ले के साथ होल-पंच डिज़ाइन

OnePlus 9 स्मार्टफोन फ्लैट होल-पंच डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है, जिसका कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं हिस्से में स्थित होगा। यह खुलासा कथित रूप से सामने आई लेटेस्ट लाइव तस्वीरों से हुआ है। जिस रिपोर्ट में कथित लाइव तस्वीरे साझा की गई हैं, उसमें संकेत मिले हैं कि यह स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिगं सपोर्ट और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर से लैस हो ल सकता है। आपको बता दें, पुरानी रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया था कि यह हैंडसेट फ्लैट स्क्रीन और होल-पंच डिज़ाइन के साथ आ सकता है। इससे पिछली रिपोर्ट में सामने आया था कि वनप्लस 9 मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा।

91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 9 स्मार्टफोन की लेटेस्ट कथित लाइव तस्वीरों में स्क्रीन के ऊपरी-बायीं किनारे पर स्थित होल-पंच कटआउट और फ्लैट डिस्प्ले दिखा है, बिल्कुल OnePlus 8T की तरह। पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वनप्लस 9 स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले के साथ होल-पंच डिज़ाइन फीचर किया जाएगा।
Advertisement

विश्वसनिय सूत्रों का हवाला देते हुए 91Mobiles की रिपोर्ट आगे दावा करती है कि वनप्लस 9 स्मार्टफोन में OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन की तरह 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। रिपोर्ट यह भी कहती है कि वनप्लस 9 में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होगा। दोनों ही फीचर कथित OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन में भी मिल सकता है।  वनप्लस 9 फोन में इसके अलावा 4,500 एमएएच की बैटरी भी मिल सकती है, जिसकी जानकारी पिछली रिपोर्ट्स में मिली थी। वनीला वनप्लस 9 स्मार्टफोन में 65 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग भी दिया जा सकता है, जिसकी पेशकश OnePlus 8T के साथ की गई थी।

आपको बता दें, हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में यह बताया गया था कि OnePlus 9 सीरीज़ स्मार्टफोन में Leica कैमरा फीचर किए जा सकते है। वनप्लस 9 स्मार्टफोन आयातकार कैमरा मॉड्यूल के साथ आ सकता है, इस मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल किया गया है, जिसमें दो बड़े सेंसर्स और तीसरा छोटा सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, कैमरा मॉड्यूल में फ्लैश भी मौजूद है, जिसके साथ ‘Ultrashot' लिखा हुआ है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • Bad
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 9, OnePlus 9 specifications, OnePlus, OnePlus 9 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.