OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के डिज़ाइन के साथ स्पेसिपिकेशन भी लीक

मॉडल नंबर OnePlus LE2115 के साथ एक वनप्लस फोन को गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है, जिसमें 12GB रैम और Snapdragon 888 चिपसेट शामिल है। इसे OnePlus 9 Pro बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 मार्च 2021 15:51 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के डिज़ाइन रेंडर लीक
  • दोनों फोन में दिखाई दिए Hasselblad की ब्रांडिंग वाले कैमरा मॉड्यूल
  • वनप्लस 9 ट्रिपल और वनप्लस 9 प्रो क्वाड कैमरा सेटअप से हो सकते हैं लैस

OnePlus 9 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं

OnePlus 9 सीरीज़ को 23 मार्च को पेश किया जाना है और अब OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 के रेंडर कथित रूप से लीक हो गए हैं। दोनों फोन के फ्रंट और बैक डिज़ाइन के साथ-साथ रंग विकल्प भी दिखाई दिए हैं। दोनों फोन पिछले कुछ समय से लीक और अफवाहों में बने हुए हैं और Hasselblad के साथ साझेदारी के तहत आने वाले OnePlus 9 Pro के कैमरा मॉड्यूल को पहले ही आधिकारिक तौर पर दिखा दिया गया है। अब दोनों फोन के फ्रंट और बैक पैनल का पूरा डिज़ाइन लीक हुआ है। इसके अलावा, वनप्लस 9 सीरीज़ के लाइव और स्टेटिक वॉलपेपर भी कथित तौर लीक हुए हैं।

WinFuture की एक रिपोर्ट में OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 फोन के फ्रंट, बैक और साइड के आधिकारिक प्रतीत होने वाले रेंडर्स दिखाए गए हैं। वनप्लस 9 प्रो को ब्लैग, ग्रीन और सिलवर रंगों में दिखाया गया है और इसके कैमरा मॉड्यूल में Hasselblad की ब्राडिंग दिखाई देती है। मॉड्यूल में चार कैमरा सेंसर दिखाई देते हैं। इसके अलावा फोन के साइड में नोटिफिकेशन स्लाइडर को भी साफ देखा जा सकता है।
Advertisement

वनप्लस 9 प्रो पर मौजूद कैमरों की बात करें, तो कंपनी के सीईओ पीट लाउ (Pete Lau) ने हाल ही में ट्वीट किया था कि OnePlus 9 सीरीज़ Sony IMX766 अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ आएगी, जो एक आधिकारिक वीबो पोस्ट के अनुसार, 50-मेगापिक्सल सेंसर होगा।

OnePlus 9 के ब्लैक, ब्लू और पर्पल रंग में आने की उम्मीद है। इस फोन में भी Hasselblad ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। यह 6.5 इंच के फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें चारों ओर स्लिम बेजल्स होंगे। इसमें भी वनप्लस 9 प्रो के समान कैमरा बम्प देखने को मिलता है, लेकिन लेज़र ऑटोफोकस गायब लगता है।
Advertisement

इसके अलावा, मॉडल नंबर OnePlus LE2115 के साथ एक वनप्लस फोन को गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है, जिसमें 12GB रैम और Snapdragon 888 चिपसेट (कोडनेम Lahaina) शामिल है। माना जा रहा है कि यह फोन OnePlus 9 Pro है। इसे सिंगल-कोर में 1,120 स्कोर और मल्टी-कोर में 3,630 स्कोर मिला है। गीकबेंच लिस्टिंग को पहली बार टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा देखा गया था और Gadgets 360 ने इसे  स्वतंत्र रूप से वेरिफाई किया है।
Advertisement

Oxygen Updater की एक रिपोर्ट फोन के कई स्टेटिक और लाइव वॉलपेपर दिखाती है, जो कथित तौर पर OnePlus 9 सीरीज़ में मौजूद होंगे। वेबसाइट पर इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक भी दिया गया है।

OnePlus 9 सीरीज़ को 23 मार्च को पेश किया जाना और कंपनी द्वारा इस सीरीज़ में तीन मॉडल - OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9E / 9R पेश किए जाने की उम्मीद है। कंपनी भी वनप्लस 9 सीरीज़ में मौजूद कुछ स्पेसिफिकेशन को टीज़ कर रही है और हाल ही में Lau ने OnePlus 9 सीरीज़ के अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर की तुलना "पारंपरिक अल्ट्रा-वाइड" लेंस से करने के लिए तस्वीर भी साझा की थी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good ergonomics
  • Competent ultra-wide camera
  • Vivid 120Hz display
  • Speedy overall performance
  • Bad
  • Lacks IP rating, wireless charging
  • Average selfie camera
  • No OIS for main camera
  • Plastic frame instead of metal
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • 50W wireless charging
  • Competent rear cameras
  • Good overall performance
  • Vivid display
  • Bad
  • Occasional overheating in camera app
  • Minor software bugs
  • Underwhelming selfie camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.