OnePlus 9 Pro में दी जा सकती है ऑफिशियल IP68 रेटिंग

OnePlus 9 Pro फोन वनप्लस 9 सीरीज़ का टॉप-टायर मॉडल होगा जो कि वाटर और डस्ट रसिस्टेंट के लिए ऑफिशियल IP68 रेटिंग के साथ आएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2020 16:56 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 Pro अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है
  • OnePlus 9E इस सीरीज़ का तीसरा फोन हो सकता है
  • सबसे पहले ऑफिशियल वाटर रसिस्टेंट रेटिंग OnePlus 8 Pro में दी गई थी
OnePlus 9 Pro को लेकर जानकारी सामने आई है कि इस फोन में IP68 डस्ट और वाटर रसिस्टेंट रेंटिंग फीचर की जाएगी। यह फोन चीनी टेक कंपनी का अगला फ्लैगशिप सीरीज़ का फोन होगा, जिसमें वनीला OnePlus 9 और टोन-डाउन OnePlus 9E स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। अब-तक केवल OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन ऑफिशियल आईपी रेटिंग के साथ आया है, हालांकि कुछ OnePlus फोन में भी कुछ वाटर-रसिस्टेंस के साथ आ चुके हैं जैसे कि OnePlus 7 Pro। फिलहाल, वनप्लस ने आगामी वनप्लस 9 सीरीज़ के बारे में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

टिप्सटर Max Jambor (@maxjmb) ने Voice के माध्यम से दावा किया है कि OnePlus 9 Pro फोन वनप्लस 9 सीरीज़ का टॉप-टायर मॉडल होगा जो कि वाटर और डस्ट रसिस्टेंट के लिए ऑफिशियल IP68 रेटिंग के साथ आएगा। इसके अलावा, टिप्सटर ने यह भी कहा है कि वनीला OnePlus 9 या फिर OnePlus 9E में ऑफिशियल रेटिंग मौजूद नहीं होगी। हालांकि, यह भी साफ नहीं है कि वनप्लस इन फोन में कुछ स्तर पर वाटर रसिस्टेंट देगी या नहीं।

वनप्लस ने सबसे पहले ऑफिशियल वाटर रसिस्टेंट रेटिंग OnePlus 8 Pro के साथ दी थी। इससे पहले कंपनी ऑफिशियल रेटिंग देने से दूर रहती थी, क्योंकि यह फोन की लागत को बढ़ा देता था। इस कारण वनप्लस अपने कुछ ही फोन में वाटर रसिस्टेंट देती थी, जिसकी शुरुआत OnePlus 7 Pro से हुई थी जो कि कंपनी का पहला फोन था जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आया था।

इसके अलावा, कथित रूप से वनप्लस 9 प्रो का एक स्कीमैटिक TechDroider द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया था, जिसमें दो बड़े कैमरा सेंसर्स देखने को मिले थे।
Advertisement

इससे पहले, वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, जिसमें दोनों फोन के बैक पैनल पर दो बड़े कैमरा सेंसर्स देखने को मिले थे। वनप्लस 9 के फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट देखने को मिला है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर वनप्लस 9 प्रो के रेंडर्स में कर्व्ड डिस्प्ले व वनीला मॉडल जैसा ही रियर और फ्रंट कैमरा देखने को मिला है। यह दोनों ही फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकते हैं।  
Advertisement

इसके अलावा, OnePlus 9E फोन वनप्लस 9 और वनप्लस नॉर्ड सीरीज़ के साथ ही स्थित होगा। यह फोन स्पेसिफिकेशन के मामले में वनप्लस 9 का ही टोन-डाउन वर्ज़न होगा और कीमत में भी सस्ता होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 9, OnePlus 9 Pro, OnePlus 9E, OnePlus 9 series
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  13. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.