• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 8T के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च पहले लीक, OnePlus Powerbank भी आ सकता है

OnePlus 8T के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च पहले लीक, OnePlus Powerbank भी आ सकता है

पुरानी लीक के अनुसार, वनप्लस 8टी फोन कथित तौर पर अमेज़न जर्मनी की वेबसाइट पर देखा गया था, जहां इसके 4,500mAh बैटरी, दो वेरिएंट्स 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी मिली थी।

OnePlus 8T के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च पहले लीक, OnePlus Powerbank भी आ सकता है

OnePlus 8T स्मार्टफोन 14 अक्टूबर को होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • OnePlus 8T में मिलेगा 5जी सपोर्ट
  • नया पावर बैंक 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा
  • फोन में मिलेगी 4,500mAh की बैटरी
विज्ञापन
OnePlus 8T स्मार्टफोन लॉन्च से महज एक दिन दूर है, लेकिन स्मार्टफोन से संबंधित लीक थमने का नाम नहीं ले रही है। जी हां, वनप्लस 8टी से जुड़ी हुई कुछ लीक्स 14 अक्टूबर लॉन्च से पहले सामने आई हैं। इसके अलावा OnePlus के फाउंडर और सीईओ Pete Lau ने बी ट्वीट करते हुए वनप्लस 8टी के डायमेंशन और भार की जानकारी सार्वजनिक की है। नई जानकारी, फोन की पिछली लीक और Amazon पर इसकी लिस्टिंग के साथ हमें अंदाजा लग गया है कि आगामी वनप्लस 8टी स्मार्टफोन से हम क्या कुछ उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा कथित रूप से वनप्लस इन दिनों नए 10,000 एमएएच पावर बैंक पर काम कर रहा है, जिसे भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
 

OnePlus 8T specifications (confirmed)

लेटेस्ट जानकारी की बात करें, तो Lau ने ट्वीट कर खुलासा किया है कि OnePlus 8T स्मार्टफोन का डायमेंशन 8.4mm होगा और इसका भार 188 ग्राम होगा। आपको तुलना करते हुए बताएं, तो iPhone 11 का डायमेंशन 8.2mm है और इसका भार 190 ग्राम है। आपको बता दें, आईफोन 11 फोन Amazon की Great Indian Festival सेल में डिस्काउंटेड कीमत में खरीद के लिए उपलब्ध होने वाला है और Apple India के ऑनलाइन स्टोर पर दिवाली ऑफर के तहत इस पर खास डील भी प्राप्त होने वाली है। इसके अलावा, OnePlus ने यह भी पुष्टि कर दी थी कि लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन 5जी को सपोर्ट करेगा व इसमें 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया जाएगा। इसके अलावा फोन का एक एक्वामरीन ग्रीन कलर ऑप्शन होगा। फोन की Amazon लिस्टिंग में यूएसबी टाइप-सी 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी हासिल हुई है। फोन के अलावा, वनप्लस Buds Z TWS और Bullets Wireless Z को बी 14 अक्टूबर को लॉन्च करेगी।
 

OnePlus 8T specifications (expected)

वनप्लस 8टी के कैमरा की जानकारी टिप्सटर Mukul Sharma (@stufflistings) द्वारा लीक की गई है। शर्मा के अनुसार, वनप्लस 8टी फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल होगा। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। वहीं, फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्ल का Sony IMX471 सेंसर दिया जाएगा।

पुरानी लीक के अनुसार, वनप्लस 8टी फोन कथित तौर पर अमेज़न जर्मनी की वेबसाइट पर देखा गया था, जहां इसके 4,500mAh बैटरी, दो वेरिएंट्स 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी मिली थी। वहीं, इसमें यह भी बताया गया था कि फोन की शुरुआती कीमत EUR  699 (लगभग 60,000 रुपये) होगी। लेकिन वियतनामी टिपस्टर @chunvn8888 ने दावा किया था कि वनप्लस 8टी की शुरुआती कीमत EUR यूरो (लगभग 69,000 रुपये) होगी। Gadgets 360 दोनों दावों को स्वतंत्र रूप से वेरिफाई करने में सक्षम नहीं था। इसके साथ ही वनप्लस 8टी को लेकर यह भी कहा गया है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस होगा।
 

OnePlus Powerbank

वनप्लस कथित रूप से इन दिनों नए 10,000 एमएएच पावर बैंक पर काम कर रहा है। टिप्सटर ईशान अग्रवाल के अनुसार, यह पावर बैंक 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और इसमें 2 यूएससबी-ए और एक यूएसबी-सी पोर्ट मिलेंगे। हालांकि, अग्रवाल ने पावर बैंक लॉन्च तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह पावरबैंक ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है, और इसकी कीमत 1,200 रुपये से 1,400 रुपये के बीच होगी।
 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »