OnePlus 8 सीरीज़ की कीमत नहीं होगी Samsung Galaxy S20 5G से ज्यादा

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के लॉन्च से पहले इनकी डिस्प्ले का टेस्ट किया गया है। वनप्लस 8 को टेस्ट में A+ ग्रेड मिला है और OnePlus 8 Pro ने DisplayMate के टेस्ट में 13 डिस्प्ले परफॉर्मेंस रिकॉर्ड तोड़े हैं।

OnePlus 8 सीरीज़ की कीमत नहीं होगी Samsung Galaxy S20 5G से ज्यादा

OnePlus 8, OnePlus 8 Pro में Snapdragon 865 चिपसेट दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Series होगी स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस
  • OnePlus 8 Pro ने तोड़े 13 डिस्प्ले परफॉर्मेंस रिकॉर्ड
  • सीईओ ने कहा वनप्लस 8 सीरीज़ नहीं होगी 1,000 डॉलर से महंगी
विज्ञापन
OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 स्मार्टफोन 14 अप्रैल को लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले दोनों आगामी स्मार्टफोन फोन के फीचर्स में कुछ बदलाव किए हैं। एक नई रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि OnePlus के सीईओ Pete Lau ने आगामी वनप्लस 8 सीरीज़ की कीमत क्या हो सकती है, इसका अंदाज़ा दे दिया है। इतना ही नहीं, डिवाइसों की डिस्प्ले को बेंचमार्च करने वाली वेबसाइट DisplayMate ने लॉन्च से पहले OnePlus 8 फोन के डिस्प्ले का टेस्ट किया है और इसे A+ ग्रेड दिया है। इसके अलावा OnePlus 8 Pro ने DisplayMate के टेस्ट में 13 डिस्प्ले परफॉर्मेंस रिकॉर्ड तोड़े हैं।

Lau ने Business Insider को बताया है कि वनप्लस 8 सीरीज़ के फोन की कीमत 1,000 डॉलर (लगभग 76,400 रुपये) से अधिक नहीं होगी। हालांकि उन्होंने वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो की अलग से सटीक कीमतों की जानकारी नहीं दी, लेकिन उनके बयान से पता चलता है कि सबसे हाई-एंड वनप्लस 8 वेरिएंट  1,000 डॉलर से कम होगा। इसका मतलब है कि सबसे महंगा OnePlus 8 Series फोन अभी भी Samsung Galaxy S20 5G विकल्प से सस्ता होगा, जो कि 999.99 डॉलर (लगभग 76,400 रुपये) से शुरू होता है। वनप्लस 8 फोन 5जी नेटवर्क भी सपोर्ट करेगा, जिसकी पुष्टी पहले ही हो चुकी है। यह भी कंफर्म है कि फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 865 चिपसेट दिया जाएगा।

OnePlus 8 सीरीज़ के प्रतिस्पर्धा की तुलना में भले ही इसकी कीमत कम हो, फिर भी यह सीरीज़ अपने पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ी महंगी हो सकती है। Lau कथित तौर पर कहते हैं कि फोन का ज्यादा दाम 5G जैसी सुविधा के साथ आने वाली तकनीकी चुनौतियों के कारण होगा।

डिस्प्लेमेट ने यह भी ट्वीट किया है कि OnePlus 8 सीरीज़ के स्मार्टफोन ने सबसे ज्यादा A+ परफॉर्मेंस रेटिंग हासिल की है। कंपनी ने पहले ही वनप्लस 8 फोन की अपनी इन-डेप्थ डिस्प्ले टेस्टिंग कर ली है और फोन ने कलर एक्यूरेसी सहित 10 से अधिक डिस्प्ले परफॉर्मेंस रिकॉर्ड बनाए हैं। हालांकि फर्म ने टेस्ट की पूरी जानकारी का खुलासा नहीं किया है और हमें उम्मीद है कि डिस्प्ले की टेस्टिंग से संबंधित सभी जानकारी स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद प्रकाशित होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  6. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  7. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  8. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  9. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  10. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »