OnePlus 8 सीरीज़ में होगी मैट-फ्रॉस्टेड ग्लास फिनिश, ऐसा होगा डिज़ाइन

लाउ ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि OnePlus 8 सीरीज़ पिछले वनप्लस फोन की तुलना में पतली और हल्की होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2020 15:16 IST
ख़ास बातें
  • 14 अप्रैल को होगा Oneplus 8 और OnePlus 8 Pro का लॉन्च इवेंट
  • कंपनी का दावा पहले से पतली और हल्की होगी वनप्लस 8 सीरीज़
  • नए डिज़ाइन की बदौलत हाथ में पकड़ने में होगा आरामदायक
OnePlus 8 सीरीज़ के डिज़ाइन की जानकारी आधिकारिक लॉन्च से कुछ दिन पहले ही सामने आ चुकी है। कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने खुलासा किया है कि वनप्लस अपने आगामी फ्लैगिशिप पर पांचवीं जनरेशन के मैट-फ्रॉस्टेड ग्लास फिनिश की पेशकश करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि वनप्लस 8 सीरीज़ के दोनों मॉडल पर नया डिज़ाइन न केवल इसे आकर्षक बनाएगा बल्कि पकड़ने में आरामदायक भी होगा। इसके अलावा कंपनी द्वारा OnePlus 8 सीरीज़ को ग्लेशियल ग्रीन रंग के विकल्प में दिखाने के लिए एक आधिकारिक वीडियो टीज़र भी जारी किया गया है।

एक पोस्ट में, पीट लाउ ने जानकारी साझा की है कि कंपनी ने OnePlus 8 सीरीज़ के लिए अपने मैट-फ्रॉस्टेड ग्लास डिज़ाइन को बरकरार रखा है जो कंपनी द्वारा पिछले स्मार्टफोन में भी दिया गया था। हालांकि नए फोन कुछ अपग्रेड्स के साथ आएगा।

OnePlus 8 मॉडल्स के पीछे एक स्मूथ और फाइन टेक्सचर की फिनिश होगी, जो इसे OnePlus One पर उपलब्ध सिल्क व्हाइट कवर की तरह गर्म और आरामदायक बनाएगी। कंपनी का कहना है कि इससे फोन को हाथ में पकड़ने का अनुभव काफी बेहतर होगा और साथ ही कंपनी ने इसमें एक 3डी कर्व्ड डिज़ाइन भी शामिल किया है।


लाउ ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि वनप्लस 8 सीरीज़ पिछले वनप्लस फोन की तुलना में पतली और हल्की होगी। फोरम पोस्ट के अलावा OnePlus ने एक टीज़र वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वनप्लस 8 सीरीज़ का ग्लेशियल ग्रीन रंग दिखाया गया है। यह वही रंग है जो लाउ ने गुरुवार को अपने वीबो अकाउंट पर पोस्ट किए एक टीज़र में दिखाया था।

यदि हम अफवाहों पर विश्वास करे तो नया रंग OnePlus 8 के लिए उपलब्ध होगा और इसके साथ ही यह स्मार्टफोन ओनिक्स ब्लैक और इंटरस्टेलर ग्लो के साथ आएगा। दूसरी ओर, OnePlus 8 Pro हरे रंग के विकल्प के साथ ऑनिक्स ब्लैक और अल्ट्रामरीन ब्लू रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.