OnePlus 8 Pro की वास्तविक तस्वीरें लीक, एक बार फिर मिली डिज़ाइन की झलक

वनप्लस 8 प्रो अगले महीने अधिकारिक रूप से लॉन्च हो जाएगा, इसके साथ OnePlus 8 और OnePlus 8 Lite भी लॉन्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 25 मार्च 2020 17:56 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro में हो सकता है होल-पंच डिस्प्ले
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है वनप्लस 8 प्रो
  • अप्रैल में लॉन्च हो सकता है वनप्लस 8 प्रो

5जी सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 8 Pro

OnePlus 8 सीरीज़ कई महीनों से चर्चा है। अब तक मिली जानकारियां यही कहती हैं कि OnePlus अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ को अगले महीने लॉन्च कर देगी। लॉन्च से पहले OnePlus 8 Pro के कथित CAD बेस्ड रेंडर्स, स्कैचेस और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। वास्तविक तस्वीरों में वनप्लस 8 प्रो के दोनों किनारे नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीरों में वनप्लस 8 प्रो फोन को कर्व्ड डिस्प्ले के साथ होल-पंच डिज़ाइन देखा जा सकता है। वहीं, फोन के पिछले हिस्से में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

OnePlus 8 Pro की इस कथित लाइव तस्वीर को 247Techie द्वारा साझा किया गया है। तस्वीर में यह फोन ग्लॉसी ग्रे शेड में नजर आ रहा है। फोन का रियर पैनल ग्लास से बना है और फोन के दोनों किनारों पर घुमाव भी देखने को मिला है। OnePlus की ब्रांडिंग फोन के बैक पैनल पर रियर कैमरे के नीचे दी गई है, जो कि कंपनी का नया डिज़ाइन है जिसे पिछले महीने ही अपनाया गया। फोन के चार कैमरों में से तीन कैमरे वर्टिकली कैप्सूल मॉड्यूल में स्थित है।

खबर है कि फोन का चौथा लेंस ToF 3D सेंसर है, जो बेहतर डेप्थ के लिए दिया गया है। फ्रंट पैनल की बात करें तो वनप्लस 8 प्रो में कर्व्ड पैनल के साथ ऊपरी बायीं तरफ होल-पंच दी गई है। फोन के डिज़ाइन में कुछ भी अनोखा नहीं है। ऐसा ही डिज़ाइन हम Xiaomi Mi सीरीज़ और Oppo Find X2 Pro में देख चुके हैं।

यह फोन दिखने में CAD बेस्ड रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) की तरह ही है, जो कुछ हफ्ते पहले ऑनलाइन लीक हुए थे। वनप्लस 8 प्रो अगले महीने अधिकारिक रूप से लॉन्च हो जाएगा, इसके साथ OnePlus 8 और OnePlus 8 Lite भी लॉन्च किए जाएंगे। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 5जी सपोर्ट, 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग होने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 8 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.