OnePlus 8 Pro की कथित तस्वीर लॉन्च से पहले आई सामने

जानकारी मिली है कि OnePlus 8 Pro में 48 मेगापिक्सल Sony IMX689 प्राइमरी सेंसर होगा। इसका अपर्चर एफ/1.78 होगा। सेकेंडरी कैमरा भी 48 मेगापिक्सल का होगा। यह एफ/ 2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा होगा।

OnePlus 8 Pro की कथित तस्वीर लॉन्च से पहले आई सामने

OnePlus 8 Pro में 4,510 एमएएच बैटरी होने का है दावा

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro के क्वाड कैमरा सेटअप की मिली झलक
  • 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आ सकता है वनप्लस 8 प्रो
  • वनप्लस 8 प्रो को अप्रैल में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
OnePlus अगले महीने अपनी वनप्लस 8 सीरीज़ को लॉन्च करने की तैयारी में हैं, लेकिन लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी जानकारियां सामने आती जा रही हैं। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro फोन में क्या-कुछ होने वाला है? इससे संबंधित हमें काफी हद तक जानकारी प्राप्त हो चुकी है। पुरानी रिपोर्ट्स के ज़रिए आगामी फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन से हम बहुत हद तक रूबरू हो चुके हैं। अब वनप्लस 8 प्रो की वास्तविक तस्वीर सामने आई है। जी हां, एक तस्वीर सामने आई है जिसमें एक महिला मुंह पर मास्क पहने हुए सबवे (अमेरिका में मैट्रो) में अगामी वनप्लस 8 प्रो का इस्तेमाल करती दिखी है। तस्वीर में वनप्लस 8 प्रो फोन प्रोटेक्टिव फोन कवर में मौज़ूद है।

OnePlus 8 Pro के बारे में यह जानकारी Slashleaks द्वारा पोस्ट की गई है। हालांकि, इस तस्वीर में वनप्लस 8 प्रो पूरी तरह से दिखाई नहीं दे रहा है। डिवाइस में दिया गया वर्टिकल कैमरा सेटअप नज़र आता है। तीन कैमरा सेंसर वर्टिकली लाइन में स्थित है। वहीं, चौथा कैमरा सेंसर और LED फ्लैश को बाकी तीन कैमरों के बगल में जगह मिली है। कैमरा सेटअप उभार वाला है।

इस लीक में कैमरा सेटअप की जो पॉजीशन नज़र आ रही है, उसकी झलक वास्तविक तस्वीर और रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से मिल चुकी है। पिछले लीक के द्वारा यह जानकारी हासिल हुई कि वनप्लस 8 प्रो में 48 मेगापिक्सल Sony IMX689 प्राइमरी सेंसर होगा। इसका अपर्चर एफ/1.78 होगा। सेकेंडरी कैमरा भी 48 मेगापिक्सल का होगा। यह एफ/ 2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा होगा। यह 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा। तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा, एफ/ 2.44 अपर्चर के साथ। यह 3X ऑप्टिकल ज़ूम और 30X डिजिटल ज़ूम के साथ आएगा। वनप्लस 8 प्रो का आखिरी रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। यह कलर फिल्टर के साथ आएगा।

दावा किया गया है कि वनप्लस 8 प्रो में 6.78-इंच का क्वाड-एचडी डिस्प्ले होगा। इसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कर्व्ड साइड्स होने की भी खबर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी और 12 जीबी रैम विकल्प के साथ आएगा। स्टोरेज विकल्प में 128 जीबी और 256 जीबी मिलेंगे। इसके साथ ही फोन में 4,510 एमएएच की बैटरी के साथ 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 8 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत के इस राज्य में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लग सकती है रोक....
  2. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  3. Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
  4. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
  5. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  6. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  7. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  8. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
  9. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
  10. LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »