OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro 14 अप्रैल को हो सकते हैं लॉन्च, OnePlus 8 Lite आएगा जुलाई में

OnePlus 8 Lite को जुलाई में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वनप्लस 8 लाइट हैडंसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच सेल्फी कैमरे से लैस हो सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 5 मार्च 2020 12:34 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro को 30 वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने का दावा
  • OnePlus 8 Lite भी हो सकता है बिना हेडफोन जैक वाला हैंडसेट
  • वनप्लस 8 लाइट की कीमत लगभग 37,400 रुपये हो सकती है

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 में होल-पंच डिज़ाइन दिए जाने की उम्मीद

OnePlus की अगली स्मार्टफोन सीरीज़ लाइनअप में OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 Lite शामिल होने की उम्मीद है। कंपनी पहली बार अपना 'लाइट' मॉडल लॉन्च करने वाली है। अब स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख और कुछ स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हुए हैं। दावा किया गया है कि वनप्लस 8 लाइट में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और मीडियाटेक प्रोसेसर जैसे फीचर होंगे। वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो को 14 अप्रैल को लॉन्च किए जाने की खबर है।

91Mobiles ने टिप्सटर इशान अग्रवाल के साथ मिलकर जानकारी दी है कि OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro हैंडसेट 14 अप्रैल को लॉन्च किए जाएंगे। दूसरी तरफ OnePlus 8 Lite जुलाई में मार्केट में आएगा।
 

OnePlus 8 Lite price and specifications (rumoured)

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 8 लाइट की कीमत GBP 400 (लगभग 37,400 रुपये) हो सकती है। इस किफायती स्मार्टफोन में मीडियाटेक चिपसेट होने का दावा है। फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आएगा, जो वनप्लस फोन के पिछले जनरेशन फोन में भी मौजूद है। इसमें नया होल-पंच डिज़ाइन भी होगा।

पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और डिस्प्ले के मध्य में होल-पंच सेल्फी शूटर होगा। वनप्लस 8 लाइट 6.4 इंच डिस्प्ले और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा। फोन में हेडफोन जैक नहीं होगा। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement
 

 OnePlus 8 Pro specifications (rumoured)

वनप्लस 8 प्रो फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और होल-पंच डिज़ाइन के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दिए जाने की उम्मीद है। प्रो वेरिएंट में कम से कम 8 जीबी रैम होने तय है। सर्वाधिक रैम 16  जीबी तक जा सकता है। फोन में 6.5 इंच की कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन और 50 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500 एमएएच की बैटरी आएगी। इसमें डुअल 5जी सपोर्ट और 30 वॉट का रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी होगा।
 

OnePlus 8 specifications (rumoured)

वनप्लस 8 में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले हो सकता है। खबरों के अनुसार, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसार सेंसर होगा। वनप्लस 8 में फ्रंट कैमरा के लिए स्क्रीन पर होल-पंच डिज़ाइन होगा। 91Mobiles की रिपोर्ट की मानें तो इस फोन के तीन वेरिएंट होंगे- 6 जीबी+128 जीबी, 8 जीबी+128 जीबी और 12 जीबी+256 जीबी।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.