OnePlus 8, OnePlus 8 Pro आज होंगे लॉन्च, इवेंट को यहां देखें लाइव

एक इंटरव्यू में, सीईओ पीट लाउ ने पुष्टि की थी कि OnePlus 8 Series की कीमत 1,000 डॉलर (लगभग 76,400 रुपये) से अधिक नहीं होगी। वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो का लॉन्च इवेंट आज रात 8:30 बजे ऑनलाइन शुरू होगा।

OnePlus 8, OnePlus 8 Pro आज होंगे लॉन्च, इवेंट को यहां देखें लाइव

OnePlus 8 Pro में होगा Snapdragon 865 चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले

ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल होने का है दावा
  • वहीं, OnePlus 8 हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा से लैस
  • दोनों स्मार्टफोन में होंगे होल-पंच डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 स्मार्टफोन आज लॉन्च होने जा रहे हैं। कंपनी इनके लॉन्च के लिए एक ग्लोबल इवेंट आयोजित कर रही है, जिसे केवल ऑनलाइन दिखाया जाएगा। उम्मीद है इस लॉन्च इवेंट में कंपनी वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन का खुलासा करेगी। अभी तक दोनों फोन को लेकर कई लीक्स देखने को मिल चुके हैं। इनके अलावा वनप्लस ने खुद भी दोनों आगामी वनप्लस फ्लैगशिप के कई फीचर्स का खुलासा किया है। बता दें कि OnePlus 8 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, जबकि OnePlus 8 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी पुष्टी कर चुकी है कि स्मार्टफोन Snapdragon 865 चिपसेट, 5G सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आएंगे।
 

OnePlus 8 Pro, OnePlus 8: Live stream link, expected price

वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 का लॉन्च इवेंट आज रात 8:30 बजे आईएसटी से शुरू होगा। इस इवेंट OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लीक के अनुसार, OnePlus 8 Pro का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट यूरोप में 919 यूरो से 929 यूरो (लगभग 76,000-76,900 रुपये) के बीच की कीमत में लॉन्च हो सकता है। वहीं, इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,009 युरो से 1,019 युरो (लगभग 83,500-84,400 रुपये) के बीच हो सकती है।

वहीं, दूसरी ओर OnePlus 8 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 719 युरो से 729 युरो के बीच (लगभग 59,500-60,400 रुपये) हो सकती है और इसके टॉप-एंड 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी 819 युरो और 829 युरो (लगभग 67,800-68,700 रुपये) कीमत पर लॉन्च कर सकती है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में, सीईओ पीट लाउ ने पुष्टि की थी कि OnePlus 8 Series की कीमत 1,000 डॉलर (लगभग 76,400 रुपये) से अधिक नहीं होगी। इससे पता चलता है कि सबसे महंगा वनप्लस 8 सीरीज़ का फोन Samsung Galaxy S20 5G से सस्ता होगा जो कि 999.99 डॉलर (लगभग 76,400 रुपये) से शुरू होता है।

OnePlus यह भी घोषित कर चुकी है कि फैन्स के लिए ऑनलाइन पॉप-अप इवेंट किया जाएगा, लेकिन भारत में इस तरह के किसी भी आयोजन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। OnePlus ने हाल ही में अपने नए  Bullets Wireless Z ईयरफोन को भी टीज़ किया था। हो सकता है कि इस इवेंट में यह ईयरफोन भी लॉन्च हो।

 

OnePlus 8 Pro, OnePlus 8: Specifications (rumoured)

वनप्लस 8 सीरीज़ में 5जी सपोर्ट शामिल होगा और फोन 120 हर्ट्ज़ फ्लुइड डिस्प्ले के साथ आएंहे। इनमें स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट होगा। वनप्लस 8 मॉडल्स में यूएफएस 3.0 फ्लैश स्टोरेज होगी, लेकिन कंपनी का कहना है कि सॉफ्टवेयर में कुछ बदलावों के जरिए इसकी स्पीड और पावर को पहले की तुलना में बढ़ा दिया जाएगा। वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 में LPDDR5 रैम होगी। इन सब फीचर्स की पुष्टी कंपनी द्वारा की जा चुकी है।

लीक पर आते हैं। OnePlus 8 Pro में 6.78-इंच क्यूएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। खबर है कि फोन 8 जीबी और 12 जीबी रैम विकल्प में आएगा और स्टोरेज के लिए 128 जीबी और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज शामिल होंगे। वनप्लस 8 प्रो क्वाड रियर सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें दो 48-मेगापिक्सल कैमरे, एक 8-मेगापिक्सल कैमरा और एक 5-मेगापिक्सेल सेंसर शामिल हो सकता है। इसके अलावा लीक यह भी बताती है कि OnePlus 8 Pro के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

वनप्लस 8 प्रो में 30W Warp चार्ज 30T और वायरलेस चार्जिंग के लिए वार्प चार्ज 30 सपोर्ट वाली 4,510 एमएएच क्षमता की बैटरी हो सकती है। यह भी खबर है कि कंपनी इस बार फोन में 3W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग और IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस फीचर भी देने वाली है।

OnePlus 8 की बात करें तो लीक्स के अनुसार, इसमें 6.55 इंच के फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगी। हालांकि लीक्स का दावा है कि स्टैंडर्ड वेरिएंट में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होगा। वनप्लस 8 के बैक कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर, 16-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल तीसरा सेंसर होगा। फ्रंट में वनप्लस 8 प्रो की तरह 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। फोन 30 वाट वार्प चार्ज 30टी सपोर्ट के साथ 4,300 एमएएच बैटरी से लैस होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • कमियां
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में गिरावट, Tata Motors का पहला स्थान बरकरार
  2. Upcoming Smartphones May 2026: 200MP कैमरा वाले Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. मौत के बाद क्या होता है? वैज्ञानिकों ने दे दिया जवाब
  4. iPhone 18 Pro का डिजाइन लीक, फ्रंट में बड़ा बदलाव, A20 चिपसेट से मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस!
  5. पंखा बन गया पावरबैंक! Cuktech ने लॉन्च किया अनोखा डिवाइस
  6. Amazon Great Summer Sale में ऑफर्स की बौछार! प्राइम मेंबर्स के लिए खास छूट, जानें सबकुछ
  7. 130 बर्तनों की एकबार में सफाई! Xiaomi ने लॉन्च किया Smart Dishwasher Pro, जानें कीमत
  8. 15 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP ट्रिपल कैमरा वाला स्मार्टफोन!
  9. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  10. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »