OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro आखिर एक-दूसरे से कितने अलग है? आइए कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro के बीच का अंतर समझते हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 15 मई 2019 14:46 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है
  • OnePlus 7 एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है OnePlus 7 Pro

OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वनप्लस किफायती कीमत में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस के साथ तो वहीं वनप्लस 7 प्रो बेहतर डिज़ाइन और इनोवेटिव फीचर्स से लैस है। OnePlus 7 Pro में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह 12 जीबी रैम के साथ आता है। इसके अलावा यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला पहला OnePlus स्मार्टफोन है। OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro आखिर एक-दूसरे से कितने अलग है? आइए कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro के बीच का अंतर समझते हैं।
 

OnePlus 7 Pro vs OnePlus 7 की भारत में कीमत

वनप्लस 7 प्रो की कीमत भारत में 48,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। यह केवल मिरर ग्रे रंग में मिलेगा। हैंडसेट के 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 52,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह वेरिएंट अलमॉन्ड, मिरर ग्रे और नेब्यूला ब्लू रंग में मिलेगा। फोन का सबसे महंगा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसका दाम 57,999 रुपये है। यह मॉडल केवल नेब्यूला ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

मिरर ग्रे वेरिएंट की बिक्री अमेज़न इंडिया, वनप्लस ऑनलाइन स्टोर, वनप्लस ऑफलाइन और पार्टनर स्टोर्स में 17 मई से शुरू होगी। वहीं, नेब्यूला ब्लू कलर वेरिएंट की बिक्री की शुरुआत 28 मई को होगी। अलमॉन्ड वेरिएंट को जून में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई है।

मार्केट में वनप्लस 7 का दाम 32,999 रुपये से शुरू होगा। इस कीमत में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा। यह वेरिएंट केवल मिरर ग्रे रंग में मिलेगा। स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बिकेगा। यह मॉडल मिरर ग्रे और रेड कलर वेरिएंट में मिलेगा। OnePlus 7 की बिक्री भारत में जून महीने में शुरू होगी।
Advertisement
 

OnePlus 7 Pro बनाम OnePlus 7 का डिज़ाइन, स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 में सबसे पहला अंतर तो दोनों के डिज़ाइन का है। OnePlus 7 देखने में OnePlus 6T जैसा लगता है, ये दोनों ही फोन वाटरड्रॉप नॉच से लैस हैं। वहीं, दूसरी ओर OnePlus 7 Pro को ज्यादा प्रीमियम लुक के साथ उतारा गया है, इसमें फुल-स्क्रीन डिज़ाइन के अलावा पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। वनप्लस 7 प्रो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तो वहीं वनप्लस 7 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

सबसे पहले बात डिस्प्ले की। OnePlus 7 Pro में क्वाड-एचडी+ रिजॉल्यूशन (1440x3120 पिक्सल) वाला डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट में 6.67 इंच की फ्लूइड एमोलेड स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और पिक्सल डेनसिटी 516 पीपीआई है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है।
Advertisement
OnePlus 7 में 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है।

दोनों ही वनप्लस 7 सीरीज़ के स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हैं। OnePlus 7 में जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं तो वहीं वनप्लस 7 प्रो के टॉप वेरिएंट में 12 जीबी है। दोनों ही फोन रैम बूस्ट फीचर के साथ आते हैं।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 7 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है। प्राइमरी कैमरा एफ/1.6 अपर्चर वाला है और यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन व इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। सेकेंडरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। एफ/ 2.4 अपर्चर वाला यह सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। इनके साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल फ्लैश मॉड्यूल भी है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, लेज़र ऑटोफोकस और कॉन्ट्रास्ट ऑटोफोकस को सपोर्ट करता है।

पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, स्टूडियो लाइटनिंग, टाइम लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर भी दिए गए हैं। OnePlus ने वनप्लस 7 प्रो में पॉप-अप कैमरा दिया है। यहां 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है।
Advertisement

OnePlus 7 एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX586 सेंसर है। अपर्चर एफ/1.7 वाला यह लेंस इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.4 है। रियर कैमरा सेटअप डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आएगा।

पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, स्टूडियो लाइटनिंग, टाइम लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर भी दिए गए हैं। फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यहां Sony IMX471 सेंसर है जो OnePlus 7 Pro का भी हिस्सा रहा है। फ्रंट कैमरे को नॉच में जगह मिली है।

इसके अलावा  OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro की बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग स्टैंडर्ड सपोर्ट भी अलग-अलग है। OnePlus 7 Pro की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 30 वॉट की Warp Charge फास्ट चार्जिंग (5V/ 6A) टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। वहीं, दूसरी ओर OnePlus 7 में जान फूंकने के लिए 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 20 वाट (5V/ 4A) फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। दोनों ही स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलेगा।

दोनों ही फोन अपग्रेड इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो दोनों के कनेक्टिविटी फीचर एक समान हैं, इनमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • All-day battery life
  • Loud stereo speakers
  • Bad
  • Below-average low-light camera performance
  • Inconsistent focus in portraits and macros
  • Poor low-light video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.